{"_id":"60ec9a748ebc3e029e2c407c","slug":"wife-stabbed-to-death-in-sant-colony-bahadurgarh-news-rtk617382991","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत कॉलोनी में पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत कॉलोनी में पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर संत कॉलोनी में एक व्यक्ति ने चाकू घोंपकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद मौके से भाग गया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश आरंभ कर दी है। वारदात के वक्त दंपती की बेटी भी मौके पर मौजूद थी। थाना पुलिस ने संगीता के पुत्र अमन की शिकायत पर उसके पिता योगेश के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में अमन ने बताया है कि वह अपने काम के सिलसिले में घर से बाहर गया था। इस बीच उसके पड़ोसी तरुण ने मोबाइल फोन पर काल कर उसको सूचना दी कि उनकी मां को उसके चाचा समीर अस्पताल ले गए हैं। इस पर उसने चाचा समीर से फोन पर बात की और तुरंत ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल पहुुंचा। वहां उनकी मां संगीता की मृत्यु हो चुकी थी। अमन के अनुसार उसकी बहन रिद्धी ने बताया कि माता-पिता दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उसके पिता ने उसकी मां संगीता के पेट में चाकू घोंप दिया। इसके बाद उसने उसे घर के अंदर ही बंद कर दिया और मौके से भाग गया।
पुलिस जांच अधिकारी एएसआई अनिल कुमार और महिला पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर शव को कब्जे में ले लिया। एफएसएल की टीम के कर्मचारियों ने अस्पताल और वारदात स्थल से सुबूत जुटाए हैं। शहर थाना प्रभारी विजय कुमार के अनुसार, संगीता की हत्या के आरोप में उसके पति योगेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।