Haryana Crime: महिला ने खुद उजाड़ा अपनी मांग का सिंदूर, पड़ोसी के साथ मिलकर पति का बेरहमी से किया कत्ल
पति की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पड़ोस के एक पुरुष के साथ मिलकर महिला ने इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक एक ढाबे में काम कर परिवार का पालन-पोषण करता था। डिटेल में पढ़ें खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भानुप्रताप की हत्या को अंजाम उसकी पत्नी ने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ मिलकर दिया था। करीब आधी रात को यह वारदात हुई। पुलिस पूछताछ में मृतक की पत्नी कुसुम ने यह खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी महिला से वारदात में प्रयोग चाकू और ईंट बरामद कर ली है। भानुप्रताप मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला था और एक ढाबे पर काम करता था।
कोर्ट में पेश हुई आरोपी महिला
पुलिस ने कुसुम को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं, आरोपी ने जिस व्यक्ति के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है वह अभी फरार है। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें जुटी हैं। उसकी पहचान कर ली गई है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा। आरोपी से पूछताछ के बाद और कुछ जानकारी हाथ लग पाएगी। भानुप्रताप चार भाइयों में बड़ा था और दो बच्चों का पिता था। पिता की मौत और मां के जेल में जाने के बाद अब बच्चों को उनका चाचा राघवेंद्र अपने साथ ले गया है। थाना शहर बहादुरगढ़ में तैनात उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार की टीम ने भानु प्रताप की पत्नी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को शुरू से था कुसुम पर शक
दो दिन पहले श्यामजी कॉम्प्लेक्स के साथ लगती धर्म विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले भानुप्रताप (36) की उसके घर में ही चाकू व ईंटों से हमलाकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप उसकी पत्नी व पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर लगा है। शव के पास मृतक की पत्नी घंटों बैठी रही, लेकिन पुलिस को समय पर सूचना नहीं दी गई। जब मृतक के भाई राघवेंद्र को इसका पता चला तो मामला खुला।
पुलिस को शुरुआत से ही मृतक की पत्नी कुसुम पर शक था। पत्नी को हिरासत में लेकर पुलिस ने जानकारी जुटाई तो मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल घरेलू विवाद में भानुप्रताप को मौत के घाट उतारे जाने की बात सामने आई है लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। भानुप्रताप की हत्या में उसकी पत्नी का सहयोग करने वाले व्यक्ति की क्या कुछ भूमिका रही है। इसका पता तो उसके पकड़े जाने के बाद स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जुटी है।
ये भी पढ़ें: Haryana Crime: बहन कर रही थी बॉय फ्रेंड से बात, खौल गया भाई का खून, गुस्से में उतारा मौत के घाट