फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police arrested brother in sister murder case at Haryana

Haryana Crime: बहन कर रही थी बॉय फ्रेंड से बात, खौल गया भाई का खून, गुस्से में उतारा मौत के घाट

Tue, 01 Jul 2025 08:32 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी बेरी
संवाद न्यूज एजेंसी बेरी Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 01 Jul 2025 08:32 PM IST
सार

बहन अपने  बॉय फ्रेंड से बात कर रही थी जो भाई को रास नहीं आया। भाई ने गुस्से में आकर अपनी बहन का गला घोंट दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन
Police arrested brother in sister murder case at Haryana
बहन की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के बेरी के पाना बैठान में 29 जून को हुई युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के भाई विवेक को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि हत्या से पहले मृतका की मां ने उसे फोन पर एक लड़के से बात करने से मना किया था, जिसके बाद गुस्से में विवेक ने अपनी बहन का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


29 जून को बेरी पुलिस को पाना बैठान में लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो घर के अंदर एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला सामने आने पर मृतका के चाचा के बयान के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

प्रेम प्रसंग और मारपीट की घटना

जांच में पता चला है कि मृतका की दोस्ती झज्जर के एक युवक से 13 साल पहले हुई थी, और दोनों अक्सर फोन पर बात करते थे। 29 जून को युवती की मौत की खबर मिलने पर युवक अपनी मां के साथ बेरी पहुंचा था। वहां मृतका के परिजनों ने युवक और उसकी मां के साथ मारपीट की और युवक को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को छुड़ाकर बेरी चौकी लाया। 

पुलिस की कार्रवाई

थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी विवेक से रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की जाएगी ताकि हत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मां द्वारा फोन पर बात करने से रोकने पर हुए विवाद में विवेक ने गुस्से में अपनी बहन की हत्या की। हालांकि, पुलिस प्रेम प्रसंग या अन्य कारणों की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और रिमांड के दौरान पूछताछ से हत्या के सटीक कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल, मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस सभी पहलुओं पर गौर कर रही है।



ये भी पढ़ें: Haryana: पानीपत डीसी कार्यालय का एपीओ रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed