{"_id":"668741b1d7a1f91a3f072196","slug":"when-mother-scolded-them-two-brothers-who-had-left-for-school-did-not-return-home-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-111643-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मां ने डांटा तो स्कूल जाने को निकले दो सगे भाई नहीं लौटे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मां ने डांटा तो स्कूल जाने को निकले दो सगे भाई नहीं लौटे घर
Fri, 05 Jul 2024 06:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
बेरी। छुछकवास चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव गोधड़ी में मां के डांटने पर घर से स्कूल जाने को लेकर निकले दो सगे भाई लापता हो गए हैं। इसकी शिकायत परिजनों ने छुछकवास पुलिस को दी है और दोनों की तलाश की जा रही है। इसमें एक 11वीं का तो दूसरा 10वीं कक्षा का छात्र है।
शिकायतकर्ता नसीब ने बताया कि उसका छोटा भाई जितेंद्र उर्फ भोलू गाड़ी चलाता है। उसके दो लड़के दुष्यंत 11वीं व भावेश 10वीं का छात्र है। बुधवार को सुबह वे घर से स्कूल ड्रेस में तैयार होकर निकले थे, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचे। जब छुट्टी के समय दोनों भाई घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और आसपास व रिश्तेदारियों में उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बताया कि भावेश को उसकी मां ने डांटा था, वह अपने बड़े भाई दुष्यंत के साथ हर रोज की तरह बुधवार को घर से तैयार होकर निकल गया, लेकिन दोनों स्कूल में नहीं पहुंचे। सुबह साढ़े 10 बजे दोनों भाईयों को छुछकवास में अच्छेज मोड पर देखा गया था। इसके बाद वह कहां गए, इसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने दोनों सगे भाईयों के लापता होने के बाद भावेश के दोस्तों से पूछताछ की तो सामने आया कि वह अपने दोस्तों को भागने से दो-तीन पहले कह रहा है कि मुझे भागना है। अब भावेश अपने बड़े भाई दुष्यंत के साथ लापता है।
स्कूल में पढ़ने वाले गोधड़ी के दो सगे भाईयों के लापता होने की शिकायत मिली है। इनके दोस्तों से भी पूछताछ की गई है। परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
- अशोक कुमार, जांच अधिकारी, छुछकवास चौकी।