फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Wheat will rot if it gets wet in the rain

Jhajjar-Bahadurgarh News: फिर बारिश में भीगा तो सड़ जाएगा गेहूं

Wed, 03 May 2023 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 03 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Wheat will rot if it gets wet in the rain
झज्जर/बेरी। सोमवार को बारिश के बाद मंडियों में भरा बारिश का पानी निकाले काम चलता रहा। पंप लगाकर पानी निकालने का काम चला, लेकिन गेहूं और सरसों का उठान में तेजी नहीं आई। मंडियो में अभी भी 54 हजार एमटी से अधिक गेहूं खुले में रखा है लेकिन उठान नहीं हो रहा। ऐसे में सवाल उठता है कि बिना गेहूं वह कैसे सूखेगा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। यदि खुले में रखा गेहूं फिर बारिश में भीगा तो उसके सड़ने की आशंका भी बनी है।
विज्ञापन

अनाज मंडियों में गेहूं व सरसों का उठान धीमा होने के कारण मौसम विभाग ने दो दिन और बारिश की आशंका जताई है। अगर उठान कार्य में तेजी नहीं आई तो ऐसी स्थिति में हालात और अधिक नाजुक हो जाएंगे और गरीबों का निवाला सड़ जाएगा। अनाज मंडियों में खरीदा जाने वाला अधिकांश गेहूं सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली व मीड-डे-मिल के तहत वितरित किया जाता है। सोमवार को हुई बारिश से जिले की पाटोदा, बेरी व एमपी माजरा की अनाज मंडियों में सबसे ज्यादा गेहूं भीगा है।
विज्ञापन

जिले के अनाज मंडियों में आढ़तियों के यहां काम करने वाले श्रमिक गेहूं व सरसों को सुखाने में जुटे रहे। बेरी की अनाज मंडी में बारिश से भरे पानी को मार्केट कमेटी की तरफ से पंप सेट लगा कर निकाल दिया गया है। उसके बाद श्रमिकों ने गेहूं के कट्टों को सुखाने का कार्य शुरू कर दिया था। प्रशासन से मिले आंकड़ों के अनुसार झज्जर जिले की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर अब तक 1 लाख 22 हजार 586 मीट्रिक टन गेहूं और 25 हजार 385 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हो चुकी है। वहीं मंडियों में 78 हजार 676 मीट्रिक टन गेहूं और 11 हजार 389 मीट्रिक टन सरसों का उठान हो चुका है। अनाज मंडियों 54 हजार 201 एमटी गेहूं का उठान बकाया है जबकि सरसों के उठान को देखा जाए तो अब 13 हजार 996 एमटी सरसों का उठान बकाया है। अनाज मंडियों में सोमवार को हुई बारिश से करीब 5 हजार एमटी गेहूं व करीब एक हजार एमटी सरसों भीगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं फसल की खरीद प्रक्रिया में झज्जर अनाज मंडी में 23 हजार 853 मीट्रिक टन, बादली में 5901 मीट्रिक टन, ढाकला में 7848 मीट्रिक टन, बेरी में 35691 मीट्रिक टन, मातनहेल में 9353 मीट्रिक टन, माजरा दूबलधन केंद्र पर 14095 मीट्रिक टन, छारा में 10798 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 691 मीट्रिक टन, आसौदा में 6433 मीट्रिक टन व पाटौदा खरीद केंद्र में 7922 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है।
झज्जर जिला में कुल 25 हजार 385 मीट्रिक टन सरसों की खरीद दर्ज की गई है। बहादुरगढ़ अनाज मंडी में 739 मीट्रिक टन, बेरी में 2283 मीट्रिक टन, ढाकला में 3655 मीट्रिक टन, झज्जर अनाज मंडी में 8535 मीट्रिक टन व मातनहेल खरीद केंद्र पर 7834 मीट्रिक टन और पाटोदा खरीद केंद्र पर 2338 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है।

- वर्जन
खरीद एजेंसियों को निर्देयश दिए गए हैं कि उठान कार्य प्रतिदिन होना चाहिए, ताकि मंडी में अपना उत्पाद लाने में किसानों को कोई परेशानी न हो और किसानों का भुगतान भी समय पर हो सके।
- शक्ति सिंह, डीसी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed