फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   wheat sowing affected due to shortage of DAP, farmers upset

डीएपी की किल्लत से गेहूं की बिजाई प्रभावित, किसान परेशान

Fri, 26 Nov 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
wheat sowing affected due to shortage of DAP, farmers upset
झज्जर। गेहूं की बिजाई के लिए जिले के किसानों को एक लाख डीएपी बैग की आवश्यकता है लेकिन विभाग के दावे फेल हो रहे हैं। सरसों की बिजाई से लेकर अब तक मात्र 6 हजार एमटी डीएपी खाद जिले में पहुंचा है।
विज्ञापन

पहले सरसों की बिजाई को लेकर किसानों को डीएपी की किल्लत का सामना करना पड़ा। इस कारण सरसों की बिजाई का रकबा काफी कम बचा रह गया। अब गेहूं की बिजाई के दौरान भी डीएपी की किल्लत से जिले के किसानों को परेशानी को समाना करना पड़ रहा है। वहीं कृषि एवं किसान कल्याण विभाग किसानों को डीएपी की कमी न रहने के दावा कर रहा है और अपनी पीठ थपथपा रहा है।
विज्ञापन

कृषि अधिकारियों ने बताया डीएपी के 8 हजार बैग भिवानी में लगने वाले रैक से जिले में वीरवार को पहुंचना था, लेकिन पहले यूरिया का रैक लग गया है जिसके चलते झज्जर को अब 4000 बैग यूरिया के मिल सकेंगे। डीएपी खाद भी साथ-साथ मिलेगा। इस कारण किसान निजी व सरकारी केंद्रों के दिनभर पर चक्कर लगाते रहे हैं। फिलहाल गेहूं की पछेती बिजाई चल रही है लेकिन डीएपी की किल्लत बनी हुई है। पिछले दिनों सरसों की बिजाई के दौरान डीएपी को लेकर मारामारी रही और पुलिस के पहरे में डीएपी खाद का वितरण करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
भिवानी में लगने वाले रैक से 4000 बैग यूरिया व डीएपी खाद का मिल जाएगा। झज्जर के किसानों के लिए यूरिया व डीएपी खाद की कमी नहीं आने दी जाएगी। डीएपी से पहले यूरिया का रैक लगने से पहले यूरिया व डीएपी दोनों मिलेंगे।
- डॉ जसवीर सिंह, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed