फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Wheat production decreased, arrivals increased in mandis

Jhajjar-Bahadurgarh News: गेहूं का उत्पादन घटा, मंडियों में आवक बढ़ी

Sun, 21 May 2023 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 21 May 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Wheat production decreased, arrivals increased in mandis
झज्जर। पिछले दिनों हुई बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि के कारण जिले में करीब 45 हजार एकड़ भूमि में गेहूं की फसल को 33 से लेकर 76 फीसदी तक नुकसान हुआ है। उसके बावजूद अनाज मंडियों की स्थिति को देखा जाए तो आंकड़े हैरान कर रहे हैं। फसलों में नुकसान के बाद भी अनाज मंडियों में गेहूं की आवक बढ़ी है।
विज्ञापन

इस बार जिले की अनाज मंडियों में करीब 2 लाख 33 हजार क्विंटल गेहूं की आवक बढ़ी है। पिछले साल जिले की अनाज मंडियों में करीब 12 लाख 10 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी, जबकि फसलों को नुकसान के बावजूद इस बार जिले की अनाज मंडियों में करीब 14 लाख 40 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई है।
विज्ञापन

कृषि विभाग व राजस्व विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल से इस बार 19 हजार एकड़ गेहूं का रकबा बढ़ा है, लेकिन करीब 45 हजार एकड़ में फसलों को नुकसान हुआ है। करीब 16 हजार एकड़ गेहूं की फसल ऐसी है, जिसमें 76 फीसदी से अधिक नुकसान हुआ है। मामले में कहीं न कहीं तो झोल है। नुकसान के बाद भी अनाज मंडियों में गेहूं की आवक घटने के बजाय बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में गेहूं की फसल की स्थिति
वर्ष 2021-22
गेहूं की बिजाई का रकबा : 1 लाख 98 हजार एकड़
- पैदावार : करीब 21 क्विंटल प्रति एकड़
- उत्पादन : करीब 41 लाख 58 हजार क्विंटल
- मंडियों में आवक : करीब 12 लाख 21 हजार क्विंटल
----------------------

वर्ष 2022-23
गेहूं की बिजाई का रकबा : 2 लाख 17 हजार एकड़
- पैदावार : करीब 20 क्विंटल प्रति एकड़
उत्पादन : करीब 43 लाख 40 हजार क्विंटल
- मंडियों में आवक : करीब 14 लाख 40 हजार क्विंटल
- फसलों में नुकसान : करीब 45 हजार एकड़
---------------
वर्जन
जिले में पिछले साल गेहूं साफ-सुथरा होने के कारण किसानों व छोटे व्यापारियों ने गेहूं का स्टॉक कर लिया था, लेकिन इस बार गेहूं भीगने के कारण उसकी गुणवत्ता निम्न होने के कारण किसानों ने गेहूं को स्टॉक करने के बजाय मंडियों में बेच दिया है।
- डॉ. ईश्वर जाखड़, तकनीकी अधिकारी, कृषि विभाग, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed