फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Wheat procurement will start from April 1, agencies start preparations

एक अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद, एजेंसियों ने शुरू की तैयारी

Wed, 23 Mar 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement will start from April 1, agencies start preparations
अनाज मंडी में सरसों की बोली लगाते आढ़ती। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। मौसम में अचानक आए परिवर्तन के बाद गेहूं की अगेती फसल की कटाई शुरू हो गई है। अभी गेहूं की कढ़ाई का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। गेहूं की फसल इस बार जल्द पककर तैयार हो रही है। वहीं एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू करने के लिए सरकार की ओर से आदेश जारी किए जा चुके हैं। इसे लेकर एजेंसियों ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं मंडियों में सरसों की निजी खरीद चल रही है। सरकारी खरीद के लिए सरसों तीसरे दिन भी नहीं आई है।
विज्ञापन

इससे पहले गेहूं की खरीद 10 अप्रैल के आसपास शुरू होती थी, क्योंकि उससे पहले जिले में गेहूं की कटाई व कढ़ाई का कार्य शुरू नहीं होता था, लेकिन इस बार गेहूं की कटाई का कार्य करीब 15 दिन पहले शुरू हो गया है। इस समय कुलाना क्षेत्र में गुरुग्राम व रेवाड़ी की सीमा से लगते क्षेत्र में गेहूं की कटाई का कार्य शुरू हो चुका है। जिले में करीब एक लाख हेक्टेयर भूमि में गेहूं की फसल बोई हुई है। इस बार एक अप्रैल से पहले ही गेहूं की फसल अनाज मंडी पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

चार एजेंसियां करती हैं गेहूं की खरीद
जिले में चार सरकारी खरीद एजेंसियां गेहूं की खरीद करती हैं। इनमें वेयर हाउस कॉर्पोंरेशन, हैफेड, एफसीआई व खाद्य आपूर्ति विभाग शामिल हैं। हालांकि अभी तक कौन सी एजेंसी किस मंडी में, कितने दिन खरीद करेगी यह भी एक या दो दिन में निर्धारित कर लिया जाएगा। इस बार किसानों के गेहूं की सरकारी खरीद समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़तियों को ऑनलाइन डालने होंगे बिल
अनाज मंडी में हर रोज होने वाली खरीद के बिल, किसान का बैंक खाता नंबर, मोबाइल नंबर अपडेट करना होगा। इसके साथ ही किसान का आधार नंबर भी आवश्यक रूप से देना होगा। वहीं गेट पास मार्केट कमेटी की तरफ से आन लाइन काटे जाएंगे। इसके लिये आढ़तियों को मेल आईडी व लॉगिन आईडी भी दे दी गई है।
नौ अनाज मंडियों में की जाती है गेहूं की खरीद
झज्जर जिले में गेहूं की खरीद के लिए नौ अनाज मंडियां हैं। इनमें झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी, मातनहेल, ढाकला, आसौदा, दूबलधन माजरा, पाटोदा व छारा की अनाज मंडियां शामिल हैं। इसके मद्देनजर मार्केट कमेटी ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

-----
ग्रीवेंस कमेटी का होगा गठन
उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह अनाज की खरीद को लेकर अधिकारियों की बैठक भी ले चुके हैं। डीसी का कहना है कि मंडी में फसल बेचने आने वाले किसानों के लिए ग्रीवेंस कमेटी का गठन किया जाएगा। इसमें मार्केट कमेटी, खरीद एजेंसी, आढ़ती व एफपीओ से जुड़े किसान इस कमेटी के सदस्य होंगे। इसके साथ ही सभी मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए एक शिकायत डेस्क भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह रबी खरीद सीजन के तहत विभिन्न फसलों की सरकारी खरीद की जाएगी। संबंधित विभाग खरीद के शुरू होने से पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर लें। साथ ही सुनिश्चित किया जाए कि खरीद के दौरान मंडी में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उपायुक्त ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि मंडी में पीने के स्वच्छ पानी, शौचालयों, बिजली, तिरपाल, झरने, नमी मापक यंत्र, धर्मकांटा और सीसीटीवी आदि की उचित व्यवस्था हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed