फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   weather update fog again temperature decreased by three degrees

Jhajjar-Bahadurgarh News: कोहरे ने फिर दी दस्तक, तीन डिग्री कम हुआ तापमान

Thu, 23 Feb 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 23 Feb 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
weather update fog again temperature decreased by three degrees
बहादुगढ़ में बुधवार को छाया कोहरा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। कई दिनों से साफ रहा मौसम बुधवार की सुबह एक बार फिर करवट ले गया। लगातार बढ़ रहा तापमान भी कई डिग्री घटकर नीचे आ गया। बुधवार को क्षेत्र घने कोहरे की आगोश में रहा। सड़कों पर दृश्यता 10 मीटर रही। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। लोगों को भी दोबारा ठंड का एहसास हुआ। लगातार बदलते मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य पर भी ज्यादा असर पड़ रहा है। बच्चों में खांसी, बुखार, जुकाम व उल्टी के मरीज भी आ रहे हैं। लगातार बदलते इस मौसम में नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संजीव कुक्कल ने सावधान रहने की सलाह दी है।

बुधवार को क्षेत्र में सुबह जब लोग उठे तो उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि आज कोहरा छाया रहेगा। सुबह 10 बजे तक कोहरा रहा। लोगों को दोबारा ठंड का एहसास हुआ और गर्म कपड़े वापस निकाले गए। कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। इससे सड़क व रेल यातायात पर व्यापक असर पड़ा। शहर के हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को दिन के समय ही अपने वाहनों की लाइटें जलाकर सफर तय करना पड़ा। पिछले दो-तीन दिनों से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था और तापमान भी 32 डिग्री के आसपास चल रहा था। बुधवार को कोहरा छाने के बाद तापमान तीन डिग्री नीचे गिरा और 29 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। सूर्य भी अपने तेज के साथ नहीं चमके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed