फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Weather may change from 19th, possibility of heavy rain on 20th

Jhajjar-Bahadurgarh News: 19 से बदल सकता है मौसम, 20 को तेज बारिश की आशंका

Sat, 17 Feb 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 17 Feb 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Weather may change from 19th, possibility of heavy rain on 20th
बहादुरगढ़। लगातार तापमान बढ़ने और तेज धूप निकलने से लोगों को लगने लगा है कि अब सर्दी विदा हो गई है, लेकिन ऐसा नहीं है। अभी दो दिनों तक दोपहर की तेज धूप लोगों के पसीने निकालेगी। इसके बाद सोमवार से गुलाबी ठंड फिर से वापसी करेगी। मौसम विभाग ने 19 फरवरी से फिर से मौसम में बदलाव की आशंका जताई है। 20 फरवरी को तेज बारिश हो सकती है। इसके बाद ठंड लौटेगी और तापमान भी कम हो जाएगा। बहादुरगढ़ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कई दिनों से सुबह के समय ही तेज धूप निकल रही है। 17 और 18 फरवरी को भी दोपहर के समय तेज धूप लोगों को परेशान करेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री पर रह सकता है। 18 फरवरी को दोपहर से आंशिक तौर पर बादल देखने को मिल सकते हैं। 19 फरवरी से मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। तापमान कम होगा। बारिश की संभावना है। यह दौर 21 फरवरी तक रहेगा। 20 फरवरी को सबसे अधिक बारिश हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री तक रह सकता है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार उत्तरी पहाड़ियों पर भारी बर्फबारी की स्थितियां बन रही हैं। 18 व 19 फरवरी को पहाड़ी राज्यों में हिमपात और बारिश होगी। 19 फरवरी को इस मौसमी सिस्टम का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed