फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Weather changed: Drizzle and storm in the afternoon

मौसम बदला : दोपहर में बूंदाबांदी, आंधी भी चली

Sat, 18 Apr 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 18 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Weather changed: Drizzle and storm in the afternoon
-फोटो 84 : बहादुरगढ़ में शुक्रवार को दोपहर के समय हुई बूंदाबांदी और सड़क से गुजरते लोग। संवाद
बहादुरगढ़। शुक्रवार सुबह से मौसम बदला रहा। दोपहर करीब 3 बजे अचानक तेज हवा चली और देखते ही देखते बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि यह बूंदाबांदी करी तीन मिनट तक ही हुई। इसके बाद तेज आंधी चली और धूल उड़ने लगी। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा में नमी की मात्रा 37 से 98 प्रतिशत तक रही। मौसम विभाग की ओर से हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर के समय जहां आसमान में सूर्य देव चमक रहे थे वहीं बाद में घने बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस दौरान चली तेज आंधी ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी। करीब दो से तीन मिनट तक हल्की बूंदाबांदी हुई जिससे मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई।
विज्ञापन

हालांकि आंधी के कारण सड़कों पर चल रहे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन तेज आंधी ने जनजीवन को कुछ समय के लिए प्रभावित किया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम में इसी तरह बदलाव की संभावना बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed