फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   weather change, disese flew, in jhajjar, hospital

बदलते मौसम के साथ बीमारी ने दी दस्तक, अस्पतालों में लगी भीड़

Tue, 29 Mar 2016 01:37 AM IST
jhajjar
jhajjar Updated Tue, 29 Mar 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
weather change, disese flew, in jhajjar, hospital
हॉस्पिटल में उमड़ी लोगों की भीड़
बदलते मौसम के साथ ही बीमारियों ने दस्तक दे दी है। जिससे सामान्य अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है।  दवा लेने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। मरीजों का कहना है कि सुबह से भूखे प्यासे लाइन वे दवाई लेने के लिए लाइन में लगे हैं  लेकिन दोपहर तक नंबर नहीं आया और दवाईयां भी नहीं मिल पा रही हैं। डॉक्टर अंदर से दवाई लिखकर काडंटर पर भेजते हैं लेकिन काउंटर बैठा व्यक्ति उन्हें दवाइयों के लिए मना कर देता है।
विज्ञापन

 
 नहीं है बैठने की सुविधा

अस्पताल में रोज मरीजों की संख्या बड़ रही है, लेकिन उनके अनुसार मरीजों को बैठने और लेटने के लिए बेउ की सुविधा नहीं है। लोगों का कहना है कि अस्पताल के कमरा नंबर 117 जहां पर ओपीडी की जाती है वहां पर भी मरीजों के बैठने की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

 
 पीने के लिए पानी भी नहीं

अस्पताल में मंगलवार को मरीजों को पीने के लिए पानी भी नहीं मिला। पानी के लिए कई मरीजों को तो
बाहर से पानी लाकर पीना पड़ा, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं व बच्चें को रही है।


अस्पताल में मिलने वाली दवाओं की सूची रोज बोर्ड पर लिखी जाती है कि अस्पताल में कौन कौन सी दवाईयां है, लेकिन यहां पर नियमों को ताक में रखकर दवाइयों की सूची नहीं लिखी जा रही है। 14 मार्च के बाद से तिथि बदली ही नहीं गई। लोगों ने इसको लेकर कई बार मेडिकल अधिकारियों से शिकायत की जिसके बाद भी समस्या का कोई समाधान होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कल चेक किया जायेगा जो भी दवाईयां हैं या नहीं इसके बाद जल्द ही समाधान करवाया जाएगा। पीने के पानी के
लिए पांच वाटर कूलर लगे हैं। ओपीडी वाले कमरे में थोड़ी दिक्कत जरूर है। इसे भी जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा।

-  डॉ मुरारी, एसएमओ सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed