{"_id":"5e14e0748ebc3e88163392ca","slug":"weather-bahadurgarh-news-rtk536163756","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, आज भी बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, आज भी बारिश की संभावना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो दिनों से मौसम में आए बदलाव के बाद मंगलवार को ठंड ने अपने तेवर फिर दिखा दिए हैं। मंगलवार को क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम भी काफी ठंडा हो गया है। तापमान में भी कई डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को तेज बारिश की संभावना हैं।
मंगलवार को बूंदाबांदी होने से मौसम में काफी बदलाव आ गया। सुबह के समय बादल छाए रहे। दोपहर होते-होते करीब साढ़े 12 बूंदाबांदी शुरू हो गई। जोकि करीब 20 मिनट तक चली। इससे मौसम काफी ठंडा हो गया। मंगलवार की दोपहर तीन बजे सूर्य देव के दर्शन हुए तो लोगों को थोड़ी राहत मिली। उसके बाद फिर बादल छा गए। शहर में दो दिनों पहले तक जहां धूप निकलने से अलाव जलने बंद हो गए थे। मंगलवार को ठंड बढ़ने के साथ ही वे दोबारा से चालू हो गए। शहर में कई स्थानों पर लोगों को अलाव सेंक कर ठंड दूर करते हुए देखा गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान जहां 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मौसम में ऐसे ही हालात बने रहेंगे और बुधवार को तेज बारिश की संभावना है।