फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   We are free today only because of the great revolutionaries' tenacity, sacrifice, sacrifice: Hooda

महान क्रांतिकारियों के तप, त्याग, बलिदान की बदौलत ही आज हम आजाद हैं : दीपेंद्र हुड्डा

Mon, 16 Aug 2021 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
We are free today only because of the great revolutionaries' tenacity, sacrifice, sacrifice: Hooda
झज्जर। राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने साल्हावास समेत जिले में कई जगह आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत की। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे महान क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके तप, त्याग, बलिदान की बदौलत ही हम आजाद हैं। मैं अमर शहीदों को नमन करता हूं।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि आजादी के संघर्ष में कांग्रेस पार्टी और उसके महान नेताओं की भूमिका अहम रही है। उन्होंने कहा कि आज हमें ये संकल्प दोहराना है कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए जो सपना देखा था उसे हम सबको मिलकर पूरा करना है। उनके बताए रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

इससे पहले राज्य सभा सांसद हुड्डा ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रोहतक की परंपरागत प्रभात फेरी में शामिल होकर स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। प्रभात फेरी के दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने महान स्वतंत्रता सेनानियों महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू, शहीद भगत सिंह, लाला लाजपतराय, डा. भीमराव आंबेडकर, चौ. छोटूराम, पं. श्रीराम शर्मा, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, चौ. रणबीर सिंह हुड्डा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और देश की आजादी के लिये बलिदान देने वाले वीर शहीदों को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed