फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Water was removed from the fields of Dabaoda Kala, and relief was provided.

Jhajjar-Bahadurgarh News: डाबाैदा कला के खेतों से निकाला पानी, राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Water was removed from the fields of Dabaoda Kala, and relief was provided.
-फोटो 62 : डाबौदा कलां में जलनिकासी कार्य की शुरुआत करते पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून। विज्ञप
बहादुरगढ़। पिछले दो महीनों से गांव डाबौदा कला के खेतों में भरे पानी से परेशान किसानों को बड़ी राहत मिली है। संत रामपाल महाराज (धनाना वाले), पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून व भगत संजय दलाल की ओर से पानी निकासी के लिए 3 मोटरें और करीब 6 हजार फुट पाइप उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

इन मोटरों की मदद से लगभग 100 एकड़ जमीन से पानी निकासी की जाएगी। किसानों का कहना है कि प्रशासन ने अब तक कोई ठोस प्रबंध नहीं किया था जिसकी वजह से खेतों में लगातार पानी जमा रहा और फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने राजेंद्र सिंह जून से मदद की गुहार लगाई तो उन्होंने तुरंत इस दिशा में कदम उठाया और अपने स्तर पर जलनिकासी की व्यवस्था करवाई। रविवार को राजेंद्र सिंह जून स्वयं गांव डाबौदा कलां पहुंचे और मोटरों के जरिए जलनिकासी कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून ने कहा कि सरकार और प्रशासन की नाकामी के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी है। दो माह से खेतों में पानी भरा है लेकिन सरकार ने निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की। लगभग 100 एकड़ में खड़ी फसलें तबाह हो गई हैं और अब गेहूं की फसल की बुआई भी असंभव लग रही है।

सरकार ने अब तक प्रभावित किसानों को मुआवजा भी नहीं दिया है। उन्होंने मांग की है कि राज्य सरकार को प्रति फसल प्रति एकड़ कम से कम 50 हजार रुपये का मुआवजा देना चाहिए। इस मौके पर संदीप, पूर्व सरपंच सतपाल, पालेराम, संजय, राजबीर, रमेश, राकेश, सुरजीत, सुरेश, सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed