{"_id":"694b06732713b7a48802373b","slug":"water-supply-will-be-available-for-two-hours-daily-in-the-modern-industrial-area-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-119734-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में रोजाना दो घंटे होगी पानी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में रोजाना दो घंटे होगी पानी की सप्लाई
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (एमआइई) क्षेत्र में प्रतिदिन न्यूनतम दो घंटे नियमित रूप से पीने के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। यह व्यवस्था सुबह 10 बजे से लागू होगी। संचालकों से अपील की है कि लंबे समय से आपूर्ति बंद रहने के कारण प्रारंभ में नलों को कुछ समय खुला रखें, ताकि पाइपलाइनों में जमा गंदगी साफ हो सके।
मंगलवार को बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमंडल और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रोहतक में एक संयुक्त बैठक हुई।
बैठक में आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट-ए व बी में लंबे समय से बाधित पेयजल आपूर्ति, औद्योगिक प्लॉट्स के ट्रांसफर से जुड़े लंबित मामलों, प्रशासनिक कठिनाइयों और औद्योगिक क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता आईएएस एडमिनिस्ट्रेटर एचएसवीपी आनंद कुमार शर्मा ने की।
विज्ञापन
बीसीसीआई प्रतिनिधिमंडल में एचएस बहेती व वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र छिकारा शामिल रहे। बैठक में एचएसवीपी रोहतक के एस्टेट मैनेजर विजय राठी, बहादुरगढ़ के एसडीओ कृष्ण मलिक, एचएसआईआईडीसी बहादुरगढ़ के एस्टेट मैनेजर रोहित देसवाल सहित चंडीगढ़ मुख्यालय से पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।