फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   water problem people road jam

जल संकट से परेशान लोगों ने दिल्ली रोड पर लगाया जाम

Mon, 08 May 2017 12:55 AM IST
amarujala/ jhajjar
amarujala/ jhajjar Updated Mon, 08 May 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
ओमैक्स सिटी में पानी और सीवरेज की समस्या से परेशान होकर लोगों ने रविवार को मटका फोड़ प्रदर्शन किया और बाद में दिल्ली-रोहतक रोड पर जाम लगा दिया। सड़क पर काफी देर तक जाम रहने से राहगीरों को भी परेशानी हुई। लोगों के विरोध को देखते हुए यहां से पार्षद नीना सतपाल राठी के अलावा डीएसपी भगतराम, सिटी एसएचओ प्रदीप और थाना सदर एसएचओ जसबीर सिंह के अलावा पुलिस बल मौके पर पहुंचा, और गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


 अपनी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करने वालों में ओमैक्स सिटी रेजिडेंट फेडरेशन के प्रधान अतर सिंह कौशिक, महीपाल, राकेश, मनीष, हरिओम, अनिल और दीपक अरोड़ा शामिल थे। समस्याओं से परेशान लोगों ने अधिकारियों के समझाने और समाधान कराने का आश्वासन मिलने पर करीब डेढ़ घंटे में जाम खोला। जाम के दौरान दोनों तरफ दर्जनों गाड़ियां फंसी रही। जिससे राहगीर परेशान रहे। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि ओमैक्स में करीब पांच साल से पानी की समस्या है। सीवर व्यवस्था भी बदहाल है। स्वच्छ पेयजल के लिए उन्हें भटकना पड़ रहा है। पानी में टीडीएस की मात्रा काफी अधिक है। जिससे पानी पीने योग्य नहीं है। लेकिन ओमैक्स और हुडा अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन


ओमैक्स परिसर में रहने वाली महिलाओं ने अपना गुस्सा अधिकारियों पर खूब उतारा। उन्होंने कहा कि वे महंगे फ्लैट लेकर यहां रह रहे हैं लेकिन उसके बाद भी उन्हें मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। पीने का पानी तक उन्हें सही नहीं मिलता। उसमें टीडीएस की मात्रा अत्यधिक रहती है। जिससे बीमार होने का अंदेशा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवरेज भी है समस्या
 ऐसा ही हाल सीवरेज व्यवस्था का है। सीवर लाइनें बाधित हो जाती हैं। जिससे फ्लैटों से निकलने वाला गंदा पानी सीवरेज पाइप लाइन में नहीं जाता। इस तरह उन्हें सुविधाओं के बजाय परेशानियां अधिक झेलनी पड़ रही हैं। लोगों ने ओमैक्स प्रबंधन व हुडा अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर भी सवाल खड़े किए।
पेयजल व सीवर समस्या का हल न होता देख लोगों द्वारा जाम लगाए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। अधिकारी गुस्साए लोगों को काफी देर तक समझाते रहे। लेकिन लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की अनदेखी की जाती है। डीएसपी ने भी लोगों को काफी देर तक समझाया। उसके बाद डीएसपी के मार्फत एसडीएम ने इस मामले को लेकर सोमवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक तय की है। जन स्वास्थ्य, स्वास्थ्य और हुडा के अधिकारी भी बैठक में रहेंगे। रविवार को प्रदर्शन के वक्त डीएसपी को ज्ञापन सौंपने वालों में प्रधान अतर सिंह कौशिक के अलावा, संरक्षक एचएस दहिया, सचिव राजेश कुमार, आडिटर पीके चौहान, कोषाध्यक्ष पीके मित्तल और वीरेंद्र राणा, नरेंद्र सैनी, आरएस मान, मनीष रोहिल्ला, राजेश यादव और देवेंद्र राजन भी शामिल थे।

पार्षद बोले
वार्ड-30 से पार्षद नीना सतपाल राठी का कहना है कि उनके वार्ड के अधीन ही
ओमैक्स सिटी में पेजयल व सीवरेज समस्या के हल के लिए हम कई बार अधिकारियों के समक्ष आवाज उठा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। लोगों को स्वच्छ पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। प्रशासन की यह जिम्मेदारी बनती है कि सभी लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने में कोई ढिलाई न बरती जाए। अब गर्मी ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में वक्त में भी यदि पानी नहीं मिले तो सिस्टम की इससे बड़ी विफलता क्या हो सकती है।


ओमैक्स सिटी निवासियों की मुख्य मांगें
1. भारी टीडीएस वाले जहरीले पानी की आपूर्ति तुरंत बंद कर पीने योग्य स्वच्छ पानी की नियमित आपूर्ति की जाए।
2. सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को तुरंत व्यवस्थित किया जाए।
3. बारिश के मौसम से पहले जन निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।
4. सरकार ईडीसी के 71 करोड़ रुपये का लेखा जोखा स्पष्ट करे।
5. ओमैक्स कंपनी एक तक जुटाए गए आईडीसी का विवरण दे।
6. ओमैक्स कंपनी बताए कि सिटी में पेयजल व सीवरेज के प्रावधानों के संबंध में कार्यकारी इंजीनियर, हुडा डिविजन बहादुरगढ़ द्वारा 13 अगस्त 2014 को जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता को भेजे गए पत्र का क्या परिणाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed