{"_id":"615371858ebc3e4af164a212","slug":"water-problem-in-ward-15-for-20-days-women-demonstrated-bahadurgarh-news-rtk6254279175","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड-15 में 20 दिनों से पानी की दिक्कत, महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड-15 में 20 दिनों से पानी की दिक्कत, महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
वार्ड-15 में पानी के लिए प्रदर्शन करतीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : Bahadurgarh
स्थानीय वार्ड नंबर-15 के नजफगढ़ रोड पर इन दिनों पेयजल संकट गहराया हुआ है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग से बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। वार्ड की परेशान महिलाओं ने मंगलवार को खाली मटके लेकर प्रदर्शन किया और कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगी।
नजफगढ़ रोड का कुछ भाग वार्ड नंबर-15 में है। नजफगढ़ रोड पर जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है, जिसकी वजह से रोड का यही हिस्सा खुदाई कार्य से ज्यादा प्रभावित है। 20 दिन पहले विभाग के कर्मचारियों द्वारा कार्य कर रहे थे तो पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसकी वजह से यह लाइन लीक हो गई। विभाग के कर्मचारियों ने वॉल्व लगाकर उसे बंद कर दिया। जिसके चलते नजफगढ़ रोड पर पेयजल की समस्या गहराई हुई है। पानी बंद होने की वजह से लोगों का काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। तभी से नजफगढ़ रोड पर पेयजल सप्लाई अवरुद्ध है। कॉलोनी वासियों को पीने के पानी के लिए अन्य कॉलोनियों में जाना पड़ता है या निजी टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है।
शिवम, वीना, ऊषा, बिमला, सुशीला, चंद्रकला, रेखा, पूनम, ज्योति, कविता की मानें तो वे अपनी समस्या के समाधान के लिए विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुकी हैं पर उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि विभाग लोगों को स्वच्छ पानी मुहैया करवाने की बात करता है, मगर उनको तो पानी ही नहीं मिल रहा है। कॉलोनी के लोगों ने विभाग के अधिकारियों से उनकी कॉलोनी में जल्द ही पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।