{"_id":"60edeca18ebc3ebd0d2efa43","slug":"wanted-one-lakh-prize-crook-arrested-jhjhar-news-rtk6175364115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरोल से फरार वांछित एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरोल से फरार वांछित एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
झज्जर। फरवरी 2013 में दिल्ली पुलिस के एक कर्मचारी की हत्या करने के मामले में सजायाफ्ता एवं जेल से पैरोल पर बाहर आकर फरार हुए एक अतिवांछित एक लाख के इनामी बदमाश को एसटीएफ हरियाणा की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने आरोपी को असम से गिरफ्तार किया है। उसे बेरी पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
थाना प्रबंधक बेरी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि निरीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में एसटीएफ हिसार यूनिट की टीम ने झज्जर पुलिस के एक अति वांछित पैरोल जंपर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पैरोल पर जेल से बाहर आकर फरार होने के संबंध में थाना बेरी में अप्रैल 2017 में दर्ज मामला दर्ज किया था। अति वांछित आरोपी अशोक उर्फ डॉट निवासी गांव चिमनी जिला झज्जर को पकड़ने के लिए पुलिस महानिदेशक हरियाणा की ओर से एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
उन्होंने बताया कि 13 फरवरी 2013 को दिल्ली पुलिस का एक कर्मचारी विजय निवासी गांव सिवाना अपने चाचा के साथ अपने गांव से बाइक पर सवार होकर नजफगढ़ दिल्ली के लिए जा रहा था। रास्ते में जब वह गांव महराणा के पास पहुंचा तो एक कार में सवार होकर आए बदमाशों ने पहले उसकी बाइक में टक्कर मारी फिर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में थाना सदर झज्जर में 13 फरवरी 2013 को हत्या का मामला दर्ज किया गया था। अदालत की ओर से आरोपी अशोक उर्फ डॉट व अन्य को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट जेल झज्जर में बंद दोषी अशोक उर्फ डाट 4 सप्ताह की पैरोल लेकर 16 मार्च 2017 को जेल से बाहर आया था। पैरोल के पश्चात 14 अप्रैल 2017 को जेल में पहुंचना था, लेकिन दोषी समय पर जेल पहुंचने की बजाय फरार हो गया। जिस के संबंध में जेल अधिकारी की शिकायत पर थाना बेरी में 24 अप्रैल 2017 को दोषी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि उपरोक्त दोषी के खिलाफ एक मामला थाना शहर बहादुरगढ़ में धोखाधड़ी करने के संबंध में दर्ज है व एक आपराधिक मामला थाना सिविल लाइन रोहतक में भी दर्ज है। रोहतक में मामले में दोषी को अदालत रोहतक ने 21 जनवरी 2018 को अपराधी घोषित किया गया था।
विज्ञापन
असम में ठहरने की मिली थी गुप्त सूचना
थाना प्रबंधक बेरी ने बताया कि एसटीएफ की टीम को हत्या के मामले में सजायाफ्ता एवं अति वांछित पैरोल जंपर अपराधी अशोक उर्फ डॉट निवासी गांव चिमनी जिला झज्जर के संबंध में असम राज्य में होने बारे गुप्त सूचना मिली थी। जिस पर कार्यवाई करते हुए टीम मौका पर असम पहुंची। पुलिस टीम ने अति वांछित एक लाख के इनामी दोषी अशोक को लामडिंग जिला होजाई असम से काबू किया। पकड़े गए दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे राहदारी रिमांड पर लाकर थाना बेरी के हवाले किया गया। थाना बेरी में तैनात सहायक उपनिरीक्षक अजीत सिंह की टीम ने उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।