फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Vitamin D tests are not being conducted in the civil hospital.

Jhajjar-Bahadurgarh News: नागरिक अस्पताल में नहीं हो रही विटामिन-डी की जांच

Sun, 28 Sep 2025 08:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 28 Sep 2025 08:05 AM IST
विज्ञापन
Vitamin D tests are not being conducted in the civil hospital.
-फोटो 51 : बहादुरगढ़ स्थित नागरिक अस्पताल। संवाद
बहादुरगढ़। प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के दावे तो खूब किए जा रहे हैं, लेकिन बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में विटामिन-डी की जांच भी नहीं हो रही है। इसके लिए मरीजों को प्राइवेट लैब की दौड़ लगाने के साथ जेब ढीली करनी पड़ रही है। इसके अलावा अन्य कई रोगों की जांच सुविधा भी अस्पताल में मरीजों को नहीं मिल रही। बाहर से यह टेस्ट कराने पर महंगे पड़ते हैं।
विज्ञापन

थायराइड, विटामिन-डी की कमी अब आम रोग है, लेकिन हैरानी की बात है कि इन रोगों की जांच की सुविधा आज भी सरकारी लैब में नहीं है। लैब में थायराइड, विटामिन-डी अन्य विटामिन की कमी जैसे महंगे टेस्ट आज तक शुरू नहीं हुए। अस्पताल में रोजाना 500 से अधिक मरीजों की ओपीडी चल रही है, जिनमें अधिकांश मरीजों को खून व पेशाब आदि की जांच लिखी जा रही है।
विज्ञापन

औसतन एक मरीज को चिकित्सकों द्वारा चार से पांच टेस्ट लिखे जाते हैं। यह टेस्ट अस्पताल की लैब में आते हैं, जिनमें से कुछ ही हो पाते हैं। अस्पताल में इलाज के लिए शंकर गार्डन से पहुंची गर्भवती महिला सुनीता व पिंकी ने बताया कि डॉक्टर की ओर से विटामिन-डी की जांच पर्चे पर लिखी गई है, लेकिन अस्पताल में विटामिन-डी की जांच की सुविधा नहीं है। ऐसे में उन्हें निजी लैब में एक हजार से 1600 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 फीसदी मरीज विटामिन डी की कमी से पीड़ित
70 फीसदी मरीज विटामिन-डी की कमी से पीड़ित नागरिक अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कुनाल ने बताया कि विटामिन-डी की कमी अब आम बात है। विटामिन-डी की कमी हालांकि धूप से पूरी हो जाती है, लेकिन इसकी कमी से संबंधित कई तरह की दिक्कतें हैं। खासकर महिलाएं इससे ज्यादा पीड़ित हैं। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाला हर तीसरा मरीज इसकी कमी का शिकार है।



नागरिक अस्पताल में लगातार सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इस बारे में लैब पैथोलॉजिस्ट से बात की जाएगी। सभी जांच के लिए पूरा सेटअप लगा है।
- डॉ. विनय देशवाल, एसएमओ, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed