फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Virdev Gulia won the Khanpur wrestling by defeating Sunil Bamla

सुनील बामला को हराकर वीरदेव गुलिया ने जीती खानपुर की कुश्ती

Mon, 14 Mar 2022 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:34 AM IST
विज्ञापन
Virdev Gulia won the Khanpur wrestling by defeating Sunil Bamla
साल्हावास। गांव खानपुर खुर्द में दंगल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आदित्य धनखड़ एवं विशिष्ट अतिथि जिला उपायुक्त शक्ति सिंह रहे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता व महासचिव कप्तान बिरधाना भी उपस्थित रहे । निवर्तमान सरपंच उदय सिंह उर्फ मुन्ना ने बताया कि हरियाणा, पंजाब युवतियों की हरियाणा स्टाइल कबड्डी भी कराई गई। पहली कुश्ती के लिए आदित्य धनखड़ तथा कप्तान बिरधाना ने पहलवानों के हाथ मिलवाए।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा और पंजाब की युवतियों की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें हरियाणा ने पंजाब की टीम को 44 के मुकाबले 26 अंकों से हराया। हरियाणा की विजेता टीम को 61 हजार और उपविजेता पंजाब की टीम को 51 हजार रुपये का इनाम दिया गया। 41 हजार रुपये की तीन कुश्तियां कराई गईं। पहली कुश्ती वीर देव गुलिया कैप्टन चांदरुप अखाड़ा दिल्ली ने सुनील बामला को हराकर जीती। दूसरी कुश्ती साहिल कैप्टन चांदरुप अखाड़ा दिल्ली तथा संजय गुरु हनुमान अखाड़ा दिल्ली के बीच हुई। यह कुश्ती बराबरी पर रही।
विज्ञापन

तीसरी कुश्ती में सकेश इमलोटा पीर अखाड़ा सिलाना तथा प्रत्यक्ष बोला नरेंद्र अखाड़ा जोधीं के बीच हुई। यह कुश्ती भी बराबरी पर रही। राकेश कैप्टन जोरा अखाड़ा गोधड़ी व रामधन कृष्ण अखाड़ा खानपुर खुर्द दंगल में विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। युवतियों की कुश्ती में प्रथम इनाम 5100 रुपये सुनीता कृष्ण अखाड़ा को एक तरफा विजयी होने पर दिया गया। सुनीता से कुश्ती के लिए कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर में स्वर्गीय अनिल कुमार की माता सावित्री और धर्मपत्नी पूनम सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। डीआरओ प्रमोद चहल, नायब तहसीलदार शेखर राठी, बीडीपीओ अनिल कुमार, एपीसीपीएल के सीईओ सोमेश बंदोपाध्याय, गऊशाला के प्रधान एव पूर्व सरपंच उदय सिंह उर्फ मुन्ना, पूर्व पार्षद महताब सिंह,एनटीपीसी पावर प्लांट से प्रभात राम, वही जेपीएल पावर प्लांट से सुगाता, पुष्पा, राजीव राव, विजय पांडेय, देवेंद्र पुनिया व एम एस भंडारी, सज्जन कोच, कृष्ण पहलवान, दिलबाग, रामपाल, राजेश कुमार व जोगेन्द्र सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed