फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Vinesh Phogat was a victim of a conspiracy: Rathi

विनेश फोगाट षड्यंत्र का शिकार हुई : राठी

Sat, 10 Aug 2024 06:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Vinesh Phogat was a victim of a conspiracy: Rathi
बहादुरगढ़। भारतीय शैली कुश्ती संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं पार्षद जितेंद्र राठी ने कहा कि देश की बेटी विनेश फोगाट को षड्यंंत्र के तहत प्रतियोगिता से बाहर करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी भारतीय शैली कुश्ती संघ पुरजोर तरीके से विरोध करता है।
विज्ञापन

देश के ओलंपिक संघ के इंचार्ज और खेल मंत्री या प्रधानमंत्री ने कोई ऐसा कदम नहीं उठाया जिससे पहलवान विनेश फोगाट को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि हमारे देश के लिए विनेश गोल्ड जीतकर ही वतन वापस आती, लेकिन अब उन्हें बिना मेडल के निराश लौटना पड़ रहा है। हमारे देश और प्रदेश की बेटी विनेश फोगाट के साथ यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले देश में उसने न्याय के लिए लड़ाई लड़ी और कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ वह सड़कों पर उतरी। अब जब वह सबसे लड़ाई लड़ने के बाद मेहनत करके ओलंपिक में पहुंची और गोल्ड मेडल लेकर आने वाली थी तो विनेश फोगाट को षड्यंत्र के तहत साजिश का शिकार बनाया गया। उन्होंने कहा कि सभी को महिला पहलवान खिलाड़ी विनेश फोगाट के समर्थन में खुलकर आना चाहिए और इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ में कड़ी आपत्ति दर्ज करनी चाहिए ताकि विनेश फोगाट को न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed