फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Villagers made aware about drugs and cyber fraud

Jhajjar-Bahadurgarh News: नशे और साइबर ठगी को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

Fri, 16 Jun 2023 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Villagers made aware about drugs and cyber fraud
बेरी। पुलिस के नशा विरुद्ध और साइबर ठगी अभियान के तहत वीरवार को गांव मारौत के शिव मंदिर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डीएसपी प्रदीप कुमार की मुख्य मौजूदगी में थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि इस अभियान के दौरान युवाओं को नशे को छोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नशा सेवन करने के आदि हो चुके नौजवानों को नशा छुड़ाने के लिए उन्हें जागरूक करने व उनके परिवार वालों के सहयोग की भी अत्यंत आवश्यकता होती है। उन्होंने साइबर ठगी को बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना ओटीपी शेयर न करने आधार न ही किसी अनजान के साथ आधार नंबर, ईमेल आईडी अन्य किसी भी तरह की निजी जानकारी साझा न करने की अपील की है। किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॅाड का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर जानकारी दें। फोन कॉल, एसएमएस और व्हाट्सएप के माध्यम से आए किसी भी लिंक को क्लिक न करें। एटीएम से पैसे निकालते या जमा करते समय किसी भी अनजान व्यक्ति की सहायता न लेें। अपने एटीएम पिन को समय-समय पर बदलते रहे। फोन और एप को हमेशा नए वर्जन के साथ अपडेट रखें। इस मौके पर सरपंच मांगेराम, कृष्ण, रामफल, पुष्पेंद्र, श्याम लाल, हवासिंह आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed