फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Village in Badli area became tricolor due to Dhankhar's Martyr Honor tricolor yatra

धनखढ़ की शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हो गए बादली क्षेत्र में गांव

Mon, 09 Aug 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Village in Badli area became tricolor due to Dhankhar's Martyr Honor tricolor yatra
बादली (बहादुरगढ़)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा सोमवार को बादली हलके में निकली। इस मौके पर कई गांवों में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा कि आजादी का संग्राम हो, आजादी के बाद मां भारती के सम्मान की बात हो। हरियाणा के वीरों ने हमेशा तिरंगे का मान बढ़ाया। खेलों में भी हमारे युवा तिरंगे का मान सम्मान बढ़ाने में सबसे आगे हैं।
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, बजरंग पूनिया ने विश्व पटल पर तिरंगा फहराकर हरियाणा और देश का मान सम्मान बढ़ाया है। आजादी के आंदोलन से लेकर आज तक हरियाणा के वीरों ने अपने खून से मां भारती को सींचा है, अब उन सब की गौरवगाथा को सम्मान के साथ युवा पीढ़ी के समक्ष लाने का वक्त आ गया है।
विज्ञापन

बादली शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव, सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व सांसद एवं कारगिल युद्ध वीरांगना सुधा यादव ने बादली तिरंगा यात्रा में उमड़े जन सैलाब का धन्यवाद करते हुए अपना संबोधन दिया। तिरंगा यात्रा हलके के गांव लगरपुर में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि से प्रारंभ हुई और धारौली शहीद स्मारक पर समापन हुआ। बादली तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टरों पर तिरंगा सजाकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में विधायक दीपक मंगला, विधायक सत्यप्रकाश जरावता, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल राणा, ओबीसी मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी, एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद सिंह चाहार, जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान, आनंद सागर, अमित छनपाड़िया, जसबीर सैनी और जयबीर कोच सहित हजारों की संख्या में किसान, महिलाएं, युवा तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

मंत्रियों ने शहीदों को किया नमन
परिवहन मंत्री मूलचंद ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के ओजस्वी नेतृत्व में राष्ट्र सशक्त बनने की राह पर है। महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पूरे प्रदेश को अगस्त माह में देशभक्ति के रंग में रंग दिया है। मंत्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार ने देश की 36 बिरादरी को आगे बढ़ाया है। सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि तिरंगे के मान और शहीदों के सम्मान में लगातार 15 दिन तक पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक कार्यक्रम हो रहे हैं। युद्ध वीरांगना एवं पूर्व सांसद सुधा यादव ने कहा कि तिरंगा यात्रा के आयोजन से शहीदों का मान बढ़ा है और परिजनों का सम्मान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed