फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Vikas and Hardeep won gold medals in School National Games

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्कूल नेशनल गेम्स में विकास और हरदीप ने जीते गोल्ड मेडल

Tue, 29 Oct 2024 10:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 29 Oct 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Vikas and Hardeep won gold medals in School National Games
-फोटो 53 : स्कूल नेशनल गेम्स में गोल्ड विजेता पहलवानों का स्वागत करते कोच और साथी पहलवान।
बहादुरगढ़। हिंद केसरी सोनू पहलवान मांडोठी अखाड़े के दो पहलवानों ने स्कूल नेशनल गेम्स की कुश्ती स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। अंडर-19 आयु वर्ग के स्कूल नेशनल खेल उत्तर प्रदेश के मेरठ में आयोजित किए गए थे।
विज्ञापन

पहलवान विकास मांडोठी ने 92 किलो फ्री स्टाइल में और हरदीप बामड़ोली ने 125 किलो भार वर्ग फ्री स्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक हासिल किया है। अखाड़े में पहुंचने पर दोनों पहलवानों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कोच और अर्जुन अवार्डी पहलवान धर्मेन्द्र ने बताया कि दोनों पहलवान अपने-अपने भार वर्ग में तकनीकी तौर पर काफी मजबूत हैं। उन्होंने बताया अखाड़े में फ्री स्टाइल के साथ ग्रीको रोमन कुश्ती के भी पहलवान अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर सोनू पहलवान, कोच ओमबीर सिंह, सेठी पहलवान, सुधीर कोच, रिंकू कोच, अनुराग कोच, मुकेश कोच, काला अहरी, कुक्कड़ उस्ताद, बिल्लू ठेकेदार, रामकिशन जाखौदा, संजय रूहिल, पवन जाखौदा, जितेन्द्र आसौदा और राहुल सहित कुश्ती प्रेमियों ने दोनों पहलवानों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

-फोटो 53 : स्कूल नेशनल गेम्स में गोल्ड विजेता पहलवानों का स्वागत करते कोच और साथी पहलवान।

-फोटो 53 : स्कूल नेशनल गेम्स में गोल्ड विजेता पहलवानों का स्वागत करते कोच और साथी पहलवान।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed