{"_id":"616b208b0d0a86527b15cfa3","slug":"vicious-karmabir-soldha-escaped-through-the-fields-by-dodging-the-police-bahadurgarh-news-rtk627219875","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को चकमा देकर खेतों के रास्ते भाग निकला शातिर कर्मबीर सोलधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को चकमा देकर खेतों के रास्ते भाग निकला शातिर कर्मबीर सोलधा
विज्ञापन
देशलपुर-डाबोदा मार्ग पर शातिर बदमाश कर्मबीर सोलधा व उसके साथियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से आमने-सामने कई राउंड फायरिंग हुई। इस सबके बीच अपनी क्रेटा कार सड़क किनारे छोड़कर साथी की स्कार्पियो पर बैठकर कर्मबीर सोलधा व पुलिस को चकमा देकर खेतों के रास्ते भाग निकला। बाद में पुलिस ने मौके से मिली क्रेटा कार को अपनी सुपुर्दगी में लेकर जानलेवा हमला करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की सीआईए वन की एक टीम डाबोदा खुर्द बस स्टैंड के निकट तैनात थी। इस बीच सूचना मिली कि जेल से पेरोल पर आने के बाद फरारी काट रहा शातिर बदमाश कर्मबीर सोलधा अपने कुछ साथियों सहित देशलपुर से डाबोदा रोड पर नहर की पटरी के पास क्रेटा कार से आया हुआ। उसके साथी भी स्कार्पियो से उसके साथ हैं। इस सूचना पर पुलिस ने उसे दबोचने के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस के वाहन को अपनी तरफ आता देखकर क्रेटा कार में बैठे एक युवक ने पुलिस के वाहन पर फायर झोंक दिया। जबकि क्रेटा से नीचे उतरे कर्मबीर ने भी पुलिस के वाहन पर फायरिंग की। इस बीच पुलिस टीम ने उससे आत्म समर्पण करने की चेतावनी दी। इस पर अपने साथियों के साथ मिलकर उसने पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग कर दी। पुलिस टीम दोनों को दबोचने के लिए जैसे ही आगे बढ़ने लगी, तो कर्मबीर ने एक बार फिर अपने साथी के साथ मिलकर पुलिस टीम पर गोलियां दागी। जवाब में पुलिस टीम ने भी कई राउंड फायर किए। अपने को पुलिस से घिरा देखकर कर्मबीर स्कार्पियों के साथ धान के खेतों की तरफ से भाग निकलने में सफल रहा। इस दौरान बदमाश अपनी क्रेटा कार को मौके पर ही छोड़ गए। बाद में थाना सदर पुलिस ने उपनिरीक्षक राजेश के बयान पर आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि कर्मबीर पर दिल्ली व हरियाणा में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।