फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Verification work suspended, registry also affectedVerification work suspended, registry also affected

Jhajjar-Bahadurgarh News: लटका सत्यापन का काम, रजिस्ट्री भी प्रभावित

Wed, 10 Jan 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 10 Jan 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Verification work suspended, registry also affectedVerification work suspended, registry also affected
झज्जर। पटवारी एवं कानूनगो की हड़ताल पिछले कई दिनों से जारी है। मंगलवार को भी पटवारी एवं कानूनगो मांगों को लेकर लघु सचिवालय पर धरने पर बैठे। इसके चलते लोगों के रजिस्टरी, प्रमाण पत्र सत्यापन के काम नहीं हो पा रहे। मंगलवार को जिले भर में कुल 88 रजिस्टरी हुई जबकि आम दिनों में पूरे जिले में 250 से 300 रजिस्टरी होती है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में 334 जमाबंदी नकल के लिए आवेदन आनलाइन जमा कराए गए थे, जिसमें से 331 जमाबंदी नकल जारी हुए। केवल तीन जमाबंदी नकल जारी नहीं हो सकी। हड़ताल के चलते प्रतिदिन ढाई से तीन करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। लघुसचिवालय परिसर में राजस्व पटवारी एवं कानूनगो का वेतन विसंगति को लेकर धरना जिला प्रधान मनीष यादव की अध्यक्षता में जारी रहा। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के पूर्व प्रांतीय प्रधान देवेन्द्र यादव, जिला प्रधान मनीष यादव, शारीरिक शिक्षा संघ के प्रांतीय प्रधान सतबीर देशवाल, पूर्व जिला प्रधान राजबीर देशवाल मौजूद रहे। इस अवसर पर नरेंद्र कानूनगो, विजय कानूनगो, जयवीर कानूनगो, जसबीर कानूनगो, सचिव डॉ. प्रवीण कुमार, प्रेस सचिव विजय पूनिया, कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, योगेश कुमार पटवारी, मुकेश पटवारी, नरेंद्र पटवारी, अमरजीत पटवारी, राकेश पटवारी, महेंद्र पटवारी, रेणु पटवारी, पूनम पटवारी, रमेश पटवारी, अशोक पटवारी, संजय पटवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed