फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Vehicles will remain closed from Kamalgarh to Rationwala Chowk.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कैमलगढ़ से राशनवाला चौक तक बंद रहेंगे वाहन

Tue, 04 Jun 2024 05:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 04 Jun 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will remain closed from Kamalgarh to Rationwala Chowk.
झज्जर। राजकीय नेहरू कॉलेज में आज होने वाली मतगणना को शांतिपूर्वक कराने के लिए झज्जर पुलिस ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है और अधिकारी लगातार मतगणना स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सुबह 5 बजे से मतगणना समाप्त होने तक कैमलगढ़ से राशनवाला चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्ट की व्यवस्था की है, परंतु आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस सुविधा के लिए यह रास्ता खुला रहेगा। इस दिन शहर में कई स्थानों पर नाकाबंदी की गई है। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू कॉलेज में सभी चारों मतगणना केंद्रों पर चप्पे-चप्पे पर नजर रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रत्येक मतगणना केंद्र पर अलग-अलग सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किया गया है। प्रत्येक मतगणना केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी एसीपी स्तर के अधिकारियों को लगाया गया है। सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के लिए सोमवार को पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन ने राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू कॉलेज का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को 4 मई को झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर यातायात सुचारू बनाए रखने, मतगणना केंद्र के आसपास वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने और मतगणना केंद्रों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कॉलेज के प्रवेश द्वारों और मतगणना केंद्र के प्रवेश द्वार पर प्रत्येक व्यक्ति की गहनता से जांच करने के बाद ही जाने दिया जाएगा। आपात स्थिति से निपटने के लिए अलग से विशेष पुलिस बल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed