फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vehicles in Home Minister Anil Vij convoy met with accident on Kundli-Manesar-Palwal Expressway in Badli

Haryana: अनिल विज की एस्कॉर्ट को ट्रक ने मारी टक्कर, विज की गाड़ी को भी नुकसान, केएमपी पर हादसा

Sat, 07 Jan 2023 04:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 07 Jan 2023 04:12 PM IST
सार

गृह मंत्री अनिल विज का काफिला रोहतक से गुरुग्राम जा रहा था। मुंडाखेड़ा गांव के पास केएमपी पर एक ट्रक की गृह मंत्री अनिल विज के काफिले में पीछे चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी में टक्कर लग गई। टक्कर लगने के बाद एस्कॉर्ट गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह आगे चल रही गृहमंत्री की गाड़ी में पीछे से टकरा गई।

विज्ञापन
Vehicles in Home Minister Anil Vij convoy met with accident on Kundli-Manesar-Palwal Expressway in Badli
मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

बादली में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्स्प्रेस-वे पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के काफिले के वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हालांकि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई लेकिन वाहनों के आपस में टकराने से एस्कॉर्टस गाड़ी और मंत्री अनिल विज की गाड़ी को भी नुकसान हुआ है। दुर्घटना एक ट्रक की एस्कॉर्ट गाड़ी में पीछे टक्कर लगने से हुई।
विज्ञापन


गृह मंत्री अनिल विज का काफिला रोहतक से गुरुग्राम जा रहा था। मुंडाखेड़ा गांव के पास केएमपी पर एक ट्रक की गृह मंत्री अनिल विज के काफिले में पीछे चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी में टक्कर लग गई। टक्कर लगने के बाद एस्कॉर्ट गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह आगे चल रही गृहमंत्री की गाड़ी में पीछे से टकरा गई। दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि घटना के कुछ मिनट बाद ही गृहमंत्री का काफिला वहां से निकल गया। मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed