{"_id":"68c1ea76c0ad619ddf05dcb0","slug":"veer-won-4-gold-medals-in-taeraki-competition-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-117371-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: .तैराकी प्रतियोगिता में वीर ने 4 स्वर्ण पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: .तैराकी प्रतियोगिता में वीर ने 4 स्वर्ण पदक जीते
Thu, 11 Sep 2025 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 51 : चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी के विजेता तैराकों के साथ एकेडमी के कोच। स्रोत एकेडमी
बहादुरगढ़। चैंपियंस एक्वेटिक अकादमी के तैराकों ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 तैराकी प्रतियोगिता में 19 स्वर्ण 6 रजत और 6 कांस्य पदक हासिल किए हैं। सोनीपत के ऋषिकुल स्कूल में 5 से 8 सितंबर तक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक अकादमी के तैराकों ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
संचालक और हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने बताया कि तैराकी वीर दलाल ने प्रतियोगिता में 4 स्वर्ण पदक और बेस्ट स्विमर की ट्रॉफी भी हासिल की है। वहीं इशांत ने 3 स्वर्ण पदक और 1 रजत पदक हासिल किया है। साथ ही जयवर्धन राव ने 3 स्वर्ण और दो कांस्य पदक, नितेश खत्री ने 2 स्वर्ण पदक, मंयक तुषीर ने 2 स्वर्ण, एक रजत और 1 कांस्य पदक हासिल किया है।
अकादमी के तैराक दिव्यांशु गुलिया ने 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक हासिल किया। तैराक शोभित गिल ने 1 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक, पूर्वी सहरावत ने 1 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक हासिल किया है। इरा गहलावत ने 1 स्वर्ण, शताक्षी पाराशर ने 1 रजत, तुषार ने एक रजत पदक और दिव्यांश दराल ने 1 कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन
अनिल खत्री ने सभी विजेता तैराकों और उनके कोच को बधाई दी है।