फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Valid colonies were shown not being posted on the portal, survey of remaining 7 also started

Jhajjar-Bahadurgarh News: वैध काॅलोनियां पोर्टल पर नहीं दे रहीं दिखाईं, शेष 7 का भी सर्वे हुआ शुरू

Thu, 02 Nov 2023 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 02 Nov 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Valid colonies were shown not being posted on the portal, survey of remaining 7 also started
झज्जर। सरकार ने लगभग एक माह पहले जिले की 32 काॅलोनियों को वैध करने की अनुमति दी थी, लेकिन इनका डाटा अब तक स्थानीय शहरी निकाय हरियाणा के पोर्टल पर दिखाई नहीं दे रहा है। इसके चलते विकास कार्यों का काम अब तक शुरू नहीं हो सका है। इन कॉलोनियों में बने हुए मकानों के नक्शे पास कराने सहित विकास शुल्क व अन्य शुल्क भी लिए जाने हैं, लेकिन अब तक पोर्टल पर डाटा अपलोड नहीं हो सका है। ऐसे में देरी पर देरी हो रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस माह में सभी काॅलोनियों को पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। उसके बाद नक्शा फीस कटने के अलावा विकास शुल्क, प्रॉपर्टी टैक्स भी दिखना शुरू हो जाएगा। तभी आगे के काम शुरू हो सकेंगे। वहीं, नगर परिषद ने शेष सात कॉलोनियों का भी सर्वे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

फिलहाल इन वैध काॅलोनियों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। लोगों को केवल बिजली मिल रही है, लेकिन सीवरेज व पेयजल जैसी सुविधाएं नहीं है। काॅलोनियों के वैध होने के बाद अब इनमें विकास के काम हो सकेंगे। इसके बाद वैध क्षेत्र 536.92 एकड़ हो गया है। वहीं, नगर परिषद की एजेंसी ने बाकी बची हुई 7 काॅलोनियों का भी सर्वे शुरू कर दिया है। यह सर्वे एक सप्ताह तक पूरा होने की उम्मीद है। ऐसे में और ज्यादा एरिया बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


अन्य विभागों ने दिया बजट न होने का हवाला
इन काॅलोनियों में सीवरेज, पेयजल व बिजली निगम द्वारा काम कराए जाने हैं। जन स्वास्थ्य विभाग यहां सीवरेज व पेयजल लाइन बिछाने का काम करेगा, जबकि बिजली निगम द्वारा व्यवस्थित तरीके से बिजली सप्लाई की जाएगी। इसके लिए पिछले दिनों नगर परिषद चेयरमैन और जिला नगर आयुक्त की तरफ से संबंधित विभागों को पत्र भी लिखा था। ताकि वह अपने काम तीन से चार माह में पूरा कर सके, लेकिन फिलहाल संबंधित विभागों में इसके लिए किसी प्रकार का बजट न होने का हवाला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये 32 काॅलोनी हुईं हैं वैध
सुभाष नगर काॅलोनी, तलाव काॅलोनी, देव नगर काॅलोनी, कृष्ण काॅलोनी, शिव काॅलोनी, कुलदीप काॅलोनी, माॅडल टाउन एंड सुभाष नगर, लाल सिंह-एक, लाल सिंह-दो, रामनगर काॅलोनी, कच्चा बाबरा रोड काॅलोनी, लाल सिंह पार्ट-थ्री, किला काॅलोनी पार्ट-एक व पार्ट-दो, आईएनए काॅलोनी नियमित हुईं हैं। इसके अलावा गाजी कमाल काॅलोनी, राधा स्वामी काॅलोनी, भारत काॅलोनी, जयहिंद काॅलोनी, जटिया काॅलोनी, बेरी काॅलोनी, यादव काॅलोनी, विकास नगर काॅलोनी, नियर रेलवे काॅलोनी, भगत पूर्णमल काॅलोनी, देव नगर काॅलोनी पार्ट-दो, धांधु काॅलोनी पार्ट-दो, धांधु नगर पार्ट-वन, दुर्गा काॅलोनी, मारुति काॅलोनी पार्ट-दो, ऑफिसर काॅलोनी और पुजावा काॅलोनी भी शामिल हैं।

कल होगा पेमेंट अप्रूवल कमेटी के सदस्य का चुनाव
नगर परिषद में पेमेंट अप्रूवल कमेटी के एक सदस्य का चुनाव तीन नवंबर को होगा। नगर परिषद सचिव की तरफ से इसके लिए जिला नगर आयुक्त से अनुमति के लिए पत्र लिखा गया था। जिला नगर आयुक्त की अनुमति मिलने के बाद अब यह तिथि फाइनल कर ली गई है। अब तीन नवंबर को एक सदस्य का चुनाव होगा।


वर्जन
फिलहाल वैध काॅलोनियां पोर्टल पर शो नहीं हो रही। मुख्यालय से सभी काॅलोनियां एक साथ अपडेट कर डाली जाएंगी। इसके बाद ही आगामी काम काॅलोनियों में करवाए जा सकेंगे। दूसरे विभागों को पत्र लिखकर काम के लिए लिखा गया था, लेकिन उन्होंने बजट न होने की बात कही है। बाकी बची काॅलोनियों का सर्वे भी जल्द पूरा हो जाएगा।
-जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed