{"_id":"6983ae8fb4615db0c900f835","slug":"urea-is-being-distributed-at-government-shops-and-iffco-centers-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-131333-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सरकारी दुकान और इफको केंद्र पर यूरिया की जा रही वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सरकारी दुकान और इफको केंद्र पर यूरिया की जा रही वितरित
Thu, 05 Feb 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास स्थित सरकारी दुकान और अनाज मंडी में स्थित इफको केंद्र पर किसानों को यूरिया वितरित की जा रही है। इसके अलावा किसानों की तरफ से डीएपी मांग नहीं के बराबर है।
खाद की सरकारी दुकान और शहर की अनाज मंडी में स्थित इफको केंद्र पर करीब सप्ताह भर पहले यूरिया और डीएपी आई थी। इस दौरान कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास स्थित दुकान पर 500 बैग यूरिया और 500 बैग डीएपी पहुंची थी। इसमें से अब तक करीबन 250 बैग यूरिया किसानों को वितरित की गई है।
इसके अलावा डीएपी अभी तक कोई भी किसान लेने के लिए नहीं आया है। वहीं अनाज मंडी इफको केंद्र पर दो हजार बैग डीएपी और यूरिया पहुंची थी। इफको केंद्र पर अभी करीब 150 बैग डीएपी बची है जबकि डीएपी किसानों को वितरित नहीं की गई है। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्टर्ड किसानों को यूरिया और डीएपी वितरित की जा रही है।
विज्ञापन
जिले में खेती करने वाले किसानों को अभी यूरिया और डीएपी की मांग बहुत कम है। अप्रैल के महीने में नई फसल के लिए यूरिया और डीएपी की मांग बढ़ जाएगी। इसके चलते अभी कम किसान ही यूरिया और डीएपी लेने के लिए पहुंच रहे है।
वर्जन
किसानों को यूरिया और डीएपी वितरित की जा रही है। अभी बहुत कम किसान यूरिया लेने के लिए पहुंच रहे है। वहीं डीएपी लेने के लिए अभी कोई किसान नहीं आया है। अप्रैल में यूरिया और डीएपी लेने वाले किसानों की संख्यां में बढ़ोतरी होगी। नई फसल के लिए किसान यूरिया और डीएपी लेने के लिए आएंगे।-बालकिशन, उप प्रबंधक, एचएलआरडीसी, झज्जर