{"_id":"646ca759c8e1ff851608a7f5","slug":"upsc-cse-result-muskan-dagar-of-jhajjar-got-72nd-nidhi-kaushik-of-sonipat-got-88th-rank-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC CSE Result: झज्जर की बेटी मुस्कान डागर ने 72वां तो सोनीपत की लाडली निधि कौशिक ने पाया 88वां रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSC CSE Result: झज्जर की बेटी मुस्कान डागर ने 72वां तो सोनीपत की लाडली निधि कौशिक ने पाया 88वां रैंक
Tue, 23 May 2023 05:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 23 May 2023 05:15 PM IST
सार
सोनीपत की निधि ने चौथे प्रयास में 88वां रैंक पाया है। पिछले साल 286वीं रैंक थी। अब रैंक में सुधार कर मंजिल पाई है। वहीं झज्जर के सेहलंगा गांव की बेटी मुस्कान डागर ने यूपीएससी के परिणाम में 72वां रैंक पाया है।
विज्ञापन
निधि कौशिक, मुस्कान डागर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के ओमेक्स सिटी निवासी निधि कौशिक ने यूपीएससी में देशभर में 88वां रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। मूलरूप से मुरथल फिलहाल ओमैक्स सिटी निवासी निधि की कामयाबी पर परिवार में खुशी की लहर है। निधि ने कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। लाडली की उपलब्धि पर कैमिकल व्यावसायी पिता व गृहणी माता बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
निधि के पिता मुकेश कौशिक ने बताया कि बेटी का सपना आईएएस बनना था, जिसके लिए उसने कड़ी मेहनत की। यह निधि का चौथा प्रयास था। अपने तीसरे प्रयास में निधि में 286वां रैंक प्राप्त किया था। जिसमें उसे ऑडिट डिपार्टमेंट मिला था।
विज्ञापन
फिलहाल उनकी पोस्टिंग चंडीगढ़ में हैं। निधी ने अपने सपने को सच करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखा और रैंक सुधार के लिए यूपीएससी की परीक्षा दी। इस बार लाडली ने 88वां रैंक प्राप्त कर अपने सपने को पूरा किया है।
विज्ञापन
झज्जर के सेहलंगा गांव की बेटी मुस्कान डागर ने यूपीएससी के परिणाम में 72वां रैंक पाया है। गांव में खुशी का माहौल है। मुस्कान के इस मुकाम तक पहुंचने में पिता सहित परिवार के हर सदस्य का बड़ा योगदान है। दो साल पहले 474 वां रैंक पाया था, अब 72वें स्थान पर पहुंची है। मुस्कान के परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा है।