फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Uproar in loan settlement camp, farmers shouted slogans against chairman

ऋण सेटलमेंट कैंप में हंगामा, किसानों ने चेयरमैन के खिलाफ की नारेबाजी

Fri, 14 Feb 2020 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Uproar in loan settlement camp, farmers shouted slogans against chairman
हंगामा होने पर पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : Jhjhar
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के सामने किसानों व एक अधिवक्ता ने जमकर नारेबाजी की और चेयरमैन पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी लगाया। वहीं अधिवक्ता ने पुलिस में भी चेयरमैन के खिलाफ शिकायत दी है। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में किसानों के ऋण की सेटलमेंट के लिए कैंप लगाया गया था। इसके लिए बैंक के चेयरमैन एके नंदा व आरएम भी बैंक में पहुंचे थे। इसके लिए बैंक की तरफ से सभी डिफाल्टर उपभोक्ताओं को बैंक में बुलाया गया था। दोपहर के समय एक अधिवक्ता भी बैंक में ऋण की अदायगी के लिए आए थे। उनका आरोप है कि जब उनका नंबर आया तो वे चेयरमैन के पास गए तो ऋण की सेटलमेंट की बात पर उनका मामला सिरे नहीं चढ़ा और मूल राशि के अलावा जब ब्याज माफ करने की बात कही गई तो उन्होंने चेयरमैन पर गाली देने का आरोप लगाया। उसके बाद वे बैंक के बाहर आकर किसानों के साथ चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उसके बाद पुलिस भी बैंक में पहुंची। पुलिस ने किसानों की बात सुनने के बाद चेयरमैन से भी बात की। लेकिन किसान उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात पर अड़े रहे। उसके बाद अधिवक्ता ने उनके खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दी हैं। कसार गांव निवासी अधिवक्ता महेंद्र सिंह का कहना है कि अगर चेयरमैन ने माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ मानहानि का केस दायर करेंगे।
विज्ञापन

200 से अधिक किसान पहुंचे ऋण सेटलमेंट के लिए
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में ऋण सेटलमेंट के लिए 200 अधिक किसान पहुंचे। उनमें से काफी किसानों के करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की सेटलमेंट की गई। सेटलमेंट के बाद करीब 40 से पचास लाख रुपये किसानों ने जमा भी करवा दिए है। बाकी बची राशि जमा करवाने के लिए समय दिया गया है।
विज्ञापन

चेयरमैन ने अभद्र व्यवहार किया है। इसके लिए पुलिस में भी शिकायत दे दी गई है। अगर मामला नहीं सुलझा तो मानहानि का दावा भी करेंगे।
महेंद्र सिंह, अधिवक्ता।
इस तरह के प्रयास व आरोप दबाव बनाने के लिए लगाए जाते है। ऋण सेटलमेंट के लिए आए काफी किसानों को राहत देते हुए करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की सेटलमेंट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एके नंदा, चेयरमैन, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed