{"_id":"65a0308f0a9f933a2c00af2b","slug":"under-the-leadership-of-hd-players-haryana-became-handball-national-champion-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-7088-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: एचडी के खिलाड़ियों के नेतृत्व में हरियाणा बना हैंडबॉल नेशनल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: एचडी के खिलाड़ियों के नेतृत्व में हरियाणा बना हैंडबॉल नेशनल चैंपियन
Thu, 11 Jan 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
एचडी स्कूल साल्हावास के होनहार खिलाडियों ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में जीती ट्रॉफी।स्त्रोत संस्
झज्जर। हिसार में 67वीं नेशनल स्कूली हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें एचडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साल्हावास के दो विद्यार्थियों तरुण जाखड़ और हर्ष के नेतृत्व में हरियाणा ने नेशनल चैंपियन बनकर विद्यालय, क्षेत्र व झज्जर जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय के हैंडबाल कोच रामभगत जाखड़ और आकाश जाखड़ ने बताया कि 5 से 9 जनवरी तक हिसार में आयोजित पांच दिवसीय नेशनल स्कूली हैंडबाल चैंपियनशिप में विद्यालय के दो खिलाड़ियों तरुण और हर्ष ने हरियाणा टीम का नेतृत्व करते हुए फाइनल में पंजाब की टीम को 40-37 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। ओवरऑल चैंपियन बनकर पूरे हरियाणा का मान बढ़ाया।
विद्यार्थियों की उपलब्धि पर निदेशक रमेश गुलिया ने बताया कि खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके जिले व राज्य का गौरव बढ़ाया है। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर ग्रुप सचिव विशाल नेहरा एवं हेमंत गुलिया, प्राचार्य सतबीर सिंह ने उन्हें बधाई दी तथा इनकी तैयारी कराने वाले कोचों की प्रशंसा की।