फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   uncontrolled car collides with tree, teacher burnt alive

बहादुरगढ़ः पेड़ से जा टकराई कार, देखते ही देखते लग गई आग, प्राध्यापक जिंदा जला

Sun, 16 Feb 2020 02:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़ ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़ ( हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 16 Feb 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
uncontrolled car collides with tree, teacher burnt alive
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार

ईस्माइलपुर-बादली मार्ग पर ड्यूटी पर जाते समय प्राध्यापक की कार अनियंत्रित होकर एक कार पेड़ से टकरा गई। टकराने के बाद गाड़ी में आग लग गई और कार में फंसे चालक की मौत हो गई। मरने वाला शख्स बहादुरगढ़ का निवासी था। रविवार को पीजीआई रोहतक में शव का पोस्टमार्टम होगा।

विज्ञापन


मृतक की पहचान संजय मलिक निवासी दयानंद नगर बहादुरगढ़ के रूप में हुई है। दरअसल, संजय राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक थे। फिलहाल उनकी ईस्माइलपुर गांव स्थित स्कूल में ड्यूटी चल रही थी। शनिवार की सुबह जब वह अपनी मारुति इग्निस कार से बादली से ईस्माइलपुर गांव की ओर जा रहे थे तो रास्ते में कार का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने के बाद कार सड़क किनारे नाले को कूदकर खेतों में एक पेड़ से टकरा गई। कार के पेड़ से टकराते ही कार में आग लग गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देखते ही देखते आग पूरी कार में फैल गई और चालक को बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिला। राहगीरों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड का घटना की सूचना दी। लेकिन जब फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तो कार पूरी तरह से जल चुकी थी और चालक बुरी तरह से आग में झुलसा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह से उसे कार से बाहर निकालकर झज्जर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले के जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई में रखवाया गया है। फिलहाल सड़क दुर्घटना मानते हुए कार्रवाई शुरू की गई है। परिजनों को भी घटना से अवगत करवाया गया है।


कार क्षतिग्रस्त होने से नहीं खुली खिड़की
दुर्घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कार पहले पेड़ से टकराई जिसके चलते कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। देखते ही देखते कार में आग लग गई और लपटे निकलनी शुरू हो गई है। ऐसे में क्षतिग्रस्त कार की खिड़की नहीं खुल गई और चालक संजय को बाहर नहीं निकाला जा सका। कार की लपटे तेज होने के चलते कार के नजदीक जाना भी आसान नहीं रहा और बचाव नहीं हो सका।


मिलनसार छवि रही पहचान
प्राध्यापक संजय मलिक ईस्माइलपुर गांव के राजकीय विद्यालय में राजनीतिक विज्ञान के प्राध्यापक थे। स्कूल के अध्यापकों ने बताया कि काफी मिलनसार छवि के संजय मलिक की दुर्घटना में मौत से काफी दुख पहुंचा है। सूचना मिलते ही प्राध्यापक झज्जर अस्पताल पहुंचे लेकिन जब तक संजय मलिक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed