फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   uncle jumped into a canal in Bahadurgarh to save his nieces who were drowning, all three died by drowning

Haryana: बहादुरगढ़ में नहर में डूब रही भांजियों को बचाने के लिए मामा ने लगाई छलांग, व्यक्ति की हुई मौत

Sat, 26 Jul 2025 03:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी बहादुरगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 26 Jul 2025 03:01 PM IST
सार

ग्रामीण कृष्ण ने बताया कि नहर पर कपड़े धोते हुए पैर फिसलने से ये हादसा हुआ है। मृतक सुनील रोहद की प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था। शुक्रवार को उसकी छुट्टी थी। इसलिए शाम के वक्त वो अपनी बहन की बेटियों को साथ लेकर नहर पर कपड़े धोने आया था और हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन
uncle jumped into a canal in Bahadurgarh to save his nieces who were drowning, all three died by drowning
मौके पर पहुंचे लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

बहादुरगढ़ के रोहद और मांडौठी के बीच से गुजर रही एनसीआर नहर में मामा और दो भांजियों डूब गईं। मामा का शव बरामद कर लिया गया है जबकि भांजियों की तलाश  जारी है। दरअसल रोहद गांव में रहने वाला सुनील अपनी भांजियों रागिनी और उर्मी के साथ एनसीआर नहर पर कपड़े धोने के लिए गया था। कपड़े धोेते वक्त उसकी भांजियों का पैर फिसल गया और वो नहर में गिर गई।

विज्ञापन


भांजियों को बचाते हुए मामा सुनील भी नहर में कूद पड़ा और तीनों पानी में डूब गए। शाम से लेकर सुबह तक नहर में तीनों की तलाश की गई। सुबह गोताखोरों की टीम पहुंची और कुछ दूरी पर की मामा सुनील का शव बरामद कर लिया। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार सर्च अभियान चलाए हुए है। ग्रामीण भी मौके पर सर्च अभियान में सहयोग कर रहे हैं । सर्च अभियान में जुटे गोताखोर हेड कॉन्स्टेबल नरेन्द्र ने बताया कि बच्चियों की तलाश अभी जारी है।
विज्ञापन




ग्रामीण कृष्ण ने बताया कि नहर पर कपड़े धोते हुए पैर फिसलने से ये हादसा हुआ है। मृतक सुनील रोहद की प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था। शुक्रवार को उसकी छुट्टी थी। इसलिए शाम के वक्त वो अपनी बहन की बेटियों को साथ लेकर नहर पर कपड़े धोने आया था और हादसे का शिकार हो गया। नहर किनारे तीनों की चप्पल और कपड़े भी पड़े हुए मिले हैं। 7 साल की रागिनी और 10 साल की उर्मी की अभी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि एनसीआर नहर में नहाने उतरे लोग भी हादसे का शिकार हो चुके हैं जिसके कारण प्रशासन समय समय पर नहर में कपड़े धोने और नहाने पर प्रतिबंद्ध लगाता है और चेतावनी भी जारी करता रहा है, बावजूद इसके लोग गहरी नहरों में भी नहाने और कपड़े धोने से बाज नहीं आ रहे जिसके कारण आज भी हादसे लगातार हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed