{"_id":"60f262f02176bd52e342dff10f453a9a","slug":"ultrasound-machine-not-working-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल का अल्ट्रासाउंड मशीन खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल का अल्ट्रासाउंड मशीन खराब
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Thu, 07 Jan 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन पिछले 10 दिन से खराब पड़ी है। डाक्टर मरीजों के अल्ट्रासाउंड कराने को लिख रहे हैं। ऐसे में मरीजों को निजी लैब का सहारा लेना पड़ रहा है।
इससे पैसा खर्च तो हो ही रहा है, परेशानी भी उठानी पड़ रही है। इसबीच स्वास्थ्य अधिकारी ने अगले दो दिन में मशीन के ठीक हो जाने का दावा कर रहे हैं।
सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों को स्वासथ्य विभाग की ओर से मुफ्त में अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी गई है। इसके लिए अस्पताल में मशीन के साथ अल्ट्रासाउंड करने वाले चिकित्सक की तैनाती की गई है। फिलहाल पिछले 10 दिन से अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। मरीजों को बताया जा रहा है कि मशीन में खराबी आ गई है इसलिए वे निजी लैब से जांच कराएं। हालांकि मशीन का खराब पार्ट्स बुधवार दिल्ली पहुंच गया। गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी इसे दिल्ली से लेकर आएगा। इसके बाद इसके ठीक होने की उम्मीद की जा रही है।
हर रोज 70 से 80 अल्ट्रासाउंड
सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा मरीजों को बिलकुल फ्री दी गई है। यहां हर रोज 70 से 80 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। सप्ताह में दो दिन यह संख्या 100 तक पहुंच जाती है। मशीन खराब होने से मरीजों की परेशानी तो बढ़ी ही है।
विज्ञापन
मशीन का खराब पार्ट दिल्ली आ गया है। गुरुवार को उसे लाकर मशीन को ठीक करा दिया जाएगा। फिलहाल एमरजेंसी मरीजों को निजी अस्पताल में 200 रुपये के रियायती दर पर यह सुविधा मुहैया कराई जा रही
-डा. संजय सचदेवा, अल्ट्रासाउंड चिकित्सक
लिफ्ट खराब, मरीज परेशान
झज्जर। सिविल अस्पताल में लगी लिफ्ट भी पिछले कई महीनों से खराब पड़ी है। स्वास्थ्य अधिकारी लिफ्ट को ठीक कराने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। मरीजों को इससे परेशानी झेलनी पड़ रही है।
करीब 20 लाख रुपये की लागत से मरीजों के लिए लिफ्ट की व्यवस्था की गई थी। लिफ्ट कुछ महीनों तक तो ठीक चली, लेकिन इसके बाद यह हर तीसरे चौथे महीने में खराब हो जाती है। पिछले तीन महीने से अस्पताल की लिफ्ट खराब पड़ी है। मरीजों को अस्पताल के वार्ड तक ले जाने के लिए या सीढ़ियों या फिर रैंप का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे मरीज व उनके परिजन परेशान हैं। एसएमओ डा. एनके गग्र का कहना है कि लिफ्ट ठीक करने के लिए कंपनी को लिखा गया है। जल्द ही यह ठीक हो जाएगी।