फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   UER-2 road ready, inauguration today

Jhajjar-Bahadurgarh News: यूईआर-2 रोड तैयार, उद्घाटन आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
UER-2 road ready, inauguration today
फोटो 80: यूईआर-2 रोड। संवाद-----------------
दिल्ली में मुंडका के पास बनाया गया है टोल प्लाजा, लाखों वाहन चालकों को होगा फायदा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। दिल्ली-एनसीआर में वाहनों की भीड़ कम करने के लिए अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) बनाकर तैयार कर दिया है। रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। यूईआर-2 दिल्ली के तीसरे रिंग रोड के तौर पर बनाया गया है। इसका उद्घाटन द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास होगा। दिल्ली में इस मार्ग पर पहला टोल प्लाजा लगाया गया है। यह मुंडका के पास बनाया गया है।
बहादुरगढ़ से गुरुग्राम की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए कोई टोल नहीं लगेगा। यूईआर-2 रोहिणी, मुंडका, नजफगढ़, द्वारका से होते हुए सीधे दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर जुड़ेगा। यहां से आने-जाने वाले वाहन चालकों का काफी समय बचेगा। बहादुरगढ़ से दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचने में मात्र 25 व गुरुग्राम की पहुंचने में 35 मिनट का समय लगेगा।
विज्ञापन

यूईआर के निर्माण पर 7700 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। इसकी पूरी लंबाई 75.7 किलोमीटर है। यह चार से छह लेन का एक्सप्रेस-वे है। दिचाऊं कलां गांव के पास काफी समय तक कार्य बंद रहा था। अब यहां पर फ्लाईओवर बनकर तैयार हो चुका है। राजमार्ग से सात किलोमीटर लंबे बहादुरगढ़ स्पर को बने हुए काफी समय हो चुका है। यहां से वाहन दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहादुरगढ़ से सोनीपत और चंडीगढ़ हाइवे को भी इसका सीधा फायदा होगा। इस मार्ग पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड रखी गई है। इससे ज्यादा स्पीड से वाहन चलाया तो ओवरस्पीड में चालान हो सकता है। यूईआर-2 मार्ग पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर (एनपीआर) के 100 से अधिक कैमरे लगे हैं। भारी वाहनों की अधिकतम स्पीड 65 किमी प्रति घंटा रखी गई है।

इन जगहों से होकर गुजर रहा है यूईआर-2
यूईआर-2 परियोजना का कार्य जोरों पर हैं। इसकी शुरुआत दिल्ली के अलीपुर में दिल्ली-चंडीगढ़ राजमार्ग से होती है और फिर रोहिणी, मुंडका, बक्करवाला, नजफगढ़, द्वारका से गुजरते हुए यह महिपालपुर के पास दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर खत्म होता है। झाड़ौदा गांव से बहादुरगढ़ बाईपास तक एलिवेटेड रोड बनाया गया है।


ट्रैफिक लाइट फ्री होगा पूरा रोड
यह मार्ग बनने के बाद बहादुरगढ़ ही नहीं प्रदेश के अन्य जिलों सिरसा, हिसार, भिवानी, रोहतक, चंडीगढ़, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से लोगों को दिल्ली आने और दिल्ली से इन क्षेत्रों को जाने में भी बहुत सुविधा होगी। इसके साथ ही यह दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कम करने में भी मददगार साबित होगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से आसपास के इलाकों में सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। लगभग सारा रोड रेड लाइट (ट्रैफिक लाइट) फ्री होगा।

यूईआर-2 का काम पूरा हो चुका है। टोल प्लाजा भी 17 अगस्त रविवार से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।
-देवेंद्र मलिक, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर, केपीसीएल।

-फोटो 80: यूईआर-2 रोड। संवाद
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed