फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two steps away from the restrictions of the first stage of Grape, city residents should get ready

Jhajjar-Bahadurgarh News: ग्रैप के पहले स्टेज की पाबंदियों से दो कदम दूर, शहरवासी हो जाएं तैयार

Fri, 06 Oct 2023 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 06 Oct 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Two steps away from the restrictions of the first stage of Grape, city residents should get ready
बहादुरगढ़ में वीरवार को ऐसा रहा शहर का वातावरण।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) की पहले स्टेज की पाबंदियों से केवल दो कदम दूर रह गए हैं। वीरवार को बहादुरगढ़ में शाम 6 बजकर 10 मिनट पर एक्यूआई 198 पर पहुंच गया। पहली स्टेज एक्यूआई 200 पर लागू हो जाएगी। प्रदूषण में लगातार इजाफा हो रहा है। 1 अक्तूबर के बाद पहली बार पूर्वानुमान में प्रदूषण का स्तर खराब होने की आशंका है। इसके चलते ग्रैप के पहले फेज को कभी भी लागू किया जा सकता है।
क्या है प्रदूषण का पूर्वानुमान
प्रदूषण के पूर्वानुमान के अनुसार 6 और 7 अक्तूबर को प्रदूषण का स्तर खराब रहेगा। इसके बाद अगले छह दिनों तक प्रदूषण का स्तर सामान्य से खराब रहने की आशंका रहेगी। पूर्वानुमान के अनुसार ग्रैप के विभिन्न फेज को 72 घंटे पहले लागू किया जाना है।
विज्ञापन


क्या है मौजूदा स्थिति
प्रदूषण की स्थिति एनसीआर क्षेत्र में खराब हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के एयर बलेटिन के अनुसार बहादुरगढ़ में वीरवार को एक्यूआई 198 पर दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली का एक्यूआई 178, फरीदाबाद का एक्यूआई 191, गुरुग्राम का एक्यूआई ऑरेंज कलर में पहुंच गया। पानीपत का एक्यूआई अभी हरे रंग में है। यहां पर वीरवार को एक्यूआई 79 दर्ज किया गया। रोहतक में भी फिलहाल हवा सांस लेने लायक है। एक्यूआई 118 पर दर्ज किया गया। सोनीपत की हवा बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई है। यहां पर वीरवार को एक्यूआई 300 के नजदीक 286 पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहेंगी पहली स्टेज की पाबंदियां
-निर्माण और तोड़फोड़ साइट पर नियमों का पूरी तरह पालन होगा।

-सड़कों की सफाई मशीनों से होगी, पानी का छिड़काव भी होगा।

-चयनित कॉरिडोर और इंटरसेक्शन पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।

-दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में गाड़ियों के पीयूसी नियमों का अब सख्ती से पालन होगा।

-ट्रकों को ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल रोड पर डायवर्ट कर दिया जाएगा।

-अपनी लाइफ पूरी कर चुकी पेट्रोल और डीजल गाड़ियां जब्त होंगी।

-जो इंडस्ट्री प्रदूषण नियमों का पालन नहीं करेगी उन पर कार्रवाई होगी।

-पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा, पावर सप्लाई नियमित रहेगी।

-रेस्टोरेंट, होटल और ढाबों में तंदूर, लकड़ी और कोयले का इस्तेमाल नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed