{"_id":"6b8ee70db3b5d97d736d7cb1cdcc8d6e","slug":"two-sharp-shooter-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद दो शार्प शूटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के बाद दो शार्प शूटर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Thu, 28 May 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसआईटी बहादुरगढ़ की टीम द्वारा मुठभेड़ के बाद दो शार्प शूटर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने लघु सचिवालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एसआईटी बहादुरगढ़ एसआईटी प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार के नेतृत्व में गांव कानौंदा के नजदीक गश्त पर थी। टीम को सूचना मिली कि मनबीर उर्फ रेंचो निवासी पूठखुर्द, दिल्ली व मंजीत निवासी मुरथल जिला सोनीपत दोनों आरोप गांव कुलासी की तरफ से लूटी गई स्विफ्ट कार में बहादुरगढ़ की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों पर हत्या, डकैती, फिरौती जैसे जघन्य अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। दोनों दिल्ली व हरियाणा के कई मुदकमों में फरार चल रहे हैं। इस पर एसआईटी द्वारा कानौंदा मोड़ पर नाकाबंदी की गई। थोड़ी देर में एक स्विफ्ट कार कुलासी की तरफ से आती हुई दिखाई दी।
विज्ञापन
टीम द्वारा बेरीकेड अड़ा कर गाड़ी को रुकवाने की कोशिश की गई तो चालक ने गाड़ी को सड़क की एक तरफ संतर में उतार दिया जो गाड़ी संतर में धंस गई।
गाड़ी में बैठे दो युवकों ने अपने आप को घिरा पाकर अपने हाथों में लिए हुए अवैध हथियारों से पुलिस टीम पर फायर कर दिए। टीम द्वारा जान जोखिम में डालते हुए बचते-बचाते कड़ी मशक्कत के बाद दोनों आरोपियों को काबू किया गया।
पकड़े गए आरोपियों की तलाशी ली गई तो उनसे तीन अवैध हथियार जिनमें दो पिस्तौल 315 बोर व एक पिस्तौल 32 बोर शामिल हैं। बरामद किए गए तथा एक लूटी हुई स्विफ्ट कार बरामद की गई।
आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम मनबीर उर्फ रेंचो निवासी पूठखुर्द दिल्ली व मंजीत निवासी मुरथल जिला सोनीपत बतलाए। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को अदालत बहादुरगढ़ पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि पकड़े गए अरोपी राजेश बवाना के शार्प शूटर हैं। इन्होंने रविंद्र उर्फ पव्वा जो कि नीरज बवाना के गिरोह का सदस्य था की गोली मारकर हत्या की थी।
इसके अलावा इन्होंने अनेक गंभीर किस्म की वारदातें जिनमें हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, फिरौती, लूट व डकैती शामिल हैं को अंजाम दिया था। प्रारंभिक पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि नीरज बवाना जो राजेश बवाना का विरोधी है की पुलिस कस्टडी में हत्या करने की योजना थी।
इसके अलावा दिल्ली के पूर्व विधायक रामबीर शौकीन, दिनेश उर्फ भोले, अमन डबास निवासी पूठखुर्द व विकास लगरपुर की हत्या करने भी योजना थी। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में और भी मामलों के खुलासा होने की संभावना है।