फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two people died of corona, 38 found infected

दो लोगों की कोरोना से मौत, 38 मिले संक्रमित

Tue, 08 Dec 2020 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Two people died of corona, 38 found infected
झज्जर। इन दिनों कोरोना संक्रमितों के साथ-साथ मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। पिछले सात दिन में दस लोग कोरोना संक्रमण से मौत के आगोश में समा चुके हैं। सोमवार को आई रिपोर्ट के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कारण दो लोगों की मौत हुई है। वहीं 38 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 46 लोग ठीक भी हुए हैं। सोमवार की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 65 पहुंच गया है। जबकि कोरोना संक्रमितों के आंकड़ेे में इजाफा होकर 5396 पहुंच गया है। जबकि 5143 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जिले में 188 एक्टिव मरीज बचे हैं। जिनमें से 109 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जबकि 79 को होम आइसोलेशन पर रखा गया है।
विज्ञापन

5645 की रिपोर्ट बाकी
जिला में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 198861 लोगों के सैंपल सोमवार की शाम तक प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 191289 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जबकि 55645 लोगों की रिपोर्ट अभी भी बाकी बची हुई है। जिले में रिक्वरी रेट अवश्य बढ़ा है। वीरवार की शाम तक रिकवरी रेट 95.1 प्रतिशत पहुंच गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीमों की तरफ से निरतंर रूप से सैपलिंग का कार्य किया जा रहा है। साथ-साथ लोगों को जागरूक करने का कार्य भी निरंतर रूप से चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग बढ़ाई जा रही है। लोगों से भी आह्वान किया जा रहा है कि वे कोरोना को हल्के में लेने की गलती ना करें। विभाग की तरफ से निर्धारित किए गए नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed