फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two people died after being hit by a train at different places

Jhajjar-Bahadurgarh News: अलग अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

Mon, 15 Apr 2024 09:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 15 Apr 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
Two people died after being hit by a train at different places
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रेल मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। इसमें एक घटना छोटूराम नगर फाटक तो दूसरी रेलवे स्टेशन पार्क के पास हुई। टिकरी बॉर्डर पर रहने वाला प्रेम कुमार अपनी मां के साथ सोमवार की सुबह 9 बजे अपने दोस्तों के पास जा रहा था। छोटूराम नगर के पास लाइन पार करते हुए ट्रेन चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी घटना रेलवे स्टेशन के पार्क के नजदीक हुई। यहां सोमवार सुबह रेलवे टै्रक पार करते समय डाउन लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास किए। मगर शिनाख्त नहीं हो सकी। बाद में शव को पुलिस ने नागरिक अस्पताल में भिजवाया। यहां पर पहचान के लिए रखा गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed