{"_id":"586414464f1c1b445ceeba07","slug":"two-motorcycles-collided-head-on-5-serious-bhadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने-सामने टकराई दो मोटरसाइकिल, 5 गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमने-सामने टकराई दो मोटरसाइकिल, 5 गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Thu, 29 Dec 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर गांव दुल्हेडा के पास बुधवार की दोपहर जबरदस्त हादसा हो गया। 2 बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में 5 व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। राहगीरों की मदद से घायलों को बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर में लाया गया, जहां से इन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। एक-दो व्यक्ति की हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है।
जठेड़ी (राई) के निवासी ननुआ व चंद्रकांत अपने परिचित शाहपुर निवासी कुमार पाल के साथ बाग के सिलसिले में बुधवार को बाइक पर सवार होकर झज्जर के कबलाना गांव में जा रहे थे। झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर गांव डाबोदा से निकलकर वे दुल्हेड़ा के नजदीक पहुंचे ही थे कि झज्जर की तरफ से आ रही बाइक की उनके साथ सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में इन तीनों के अलावा शमशुद्दीन और सिराजु भी गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में पांचों घायलों को बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर में लाया गया। यहां उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। घायल कुमार पाल ने बताया कि उनके सामने एक ट्राली चल रही थी, उन्होंने उस ट्राली को क्रास किया ही था कि सामने से आ रही बाइक के साथ जोरदार टक्कर हो गई। डाक्टरों के मुताबिक, सभी को काफी चोटें आई हैं। एक के सिर में अधिक चोट है तो किसी के हाथ और पांव में गहरी चोटें लगी हैं।
देखते रहे लोग
हादसा होने के बाद घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। पांचों घायल दर्द से जूझ रहे थे, लेकिन कोई भी इनकी मदद करने का प्रयास नहीं कर रहा था। बहादुरगढ़ निवासी वीरेंद्र उर्फ बुल्लड़ किसी काम के सिलसिले में झज्जर जा रहे थे। उन्होंने यह देखा तो घायलों को संभाला। वह पांचों घायलों को अपनी गाड़ी से बहादुरगढ़ के अस्पताल में ले आए। बुल्लड़ ने बताया कि इधर-उधर पड़े पांचों घायल तड़प रहे थे। वहां मौजूद लोग पुलिस कार्रवाई की वजह से डर रहे थे।
विज्ञापन
एंबुलेंस की कमी खली
बुधवार को हुए हादसे के बाद बहादुरगढ़ ट्रॉमा सेंटर में एंबुलेंस की कमी खलती नजर आई। एक गाड़ी में 3 घायलों को एंबुलेंस से रोहतक पीजीआई भेज दिया गया। मगर अन्य दो घायलों को रोहतक भेजने के लिए मौके पर दूसरी एंबुलेंस नहीं थी। हालत गंभीर थी, इसलिए घायलों को शीघ्र से शीघ्र रोहतक भेजना जरूरी था। कोई दूसरी व्यवस्था न होती देख बुल्लड़ की गाड़ी में ही दोनों घायलों को पीजीआई रोहतक भिजवाया गया।