{"_id":"67be25e25edcb5cc1603932e","slug":"two-more-trains-will-run-for-khatu-shyam-mela-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-119024-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: खाटू श्याम मेला के लिए चलेंगी दो और ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: खाटू श्याम मेला के लिए चलेंगी दो और ट्रेनें
Wed, 26 Feb 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। खाटू श्याम मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की तरफ से दो और ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। एक ट्रेन 1 मार्च से चलाई जाएंगी जबकि दूसरी ट्रेन 9 मार्च से चलाई जाएगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेलवे की तरफ से 09725/09726, जयपुर-शकूरबस्ती-ढेहर का बालाजी (जयपुर) मेला स्पेशल रेल सेवा की शुरुआत की जाएगी। इसी प्रकार 09727/09728, मदार (अजमेर)-कुरुक्षेत्र-मदार (अजमेर) मेला स्पेशल रेल सेवा 9 मार्च से शुरु होगी, जो 12 मार्च तक चलेगी।
दोनों ट्रेनों की समय सारणी
गाड़ी संख्या 09725 जयपुर-शकूरबस्ती मेला स्पेशल रेल सेवा एक से 15 मार्च तक (15 ट्रिप) चलेगी। यह ट्रेन जयपुर से सुबह 7.00 बजे रवाना होकर 14.30 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09726 शकूरबस्ती-ढेहर का बालाजी (जयपुर) मेला स्पेशल रेल सेवा दोपहर 3.50 बजे रवाना होकर रात 10.50 बजे ढेहर का बालाजी (जयपुर) पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींदड बैनाड, चौमू सामोद, गोविंदगढ़, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, नीम का थाना, मावंडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुण्ड, रेवाडी, झज्जर, अस्थल बोहर व बहादुरगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेल सेवा में 9 साधारण श्रेणी के एवं 2 गार्ड श्रेणी के कुल 11 डिब्बे होंगे।