फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two miscreants of motorcycle theft gang caught, committed 11 crimes in 9 months

Jhajjar-Bahadurgarh News: मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो बदमाश पकड़े, 9 माह में 11 वारदात को दिया अंजाम

Tue, 24 Oct 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 24 Oct 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants of motorcycle theft gang caught, committed 11 crimes in 9 months
झज्जर। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान हुमायूंपुर निवासी निवासी साहिल और रेवाड़ी जिले के गांव सुरेहली निवासी गूगन उर्फ गूगा के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों से 10 मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। आरोपियों ने 6 मोटरसाइकिल झज्जर, एक रेवाड़ी तथा चार रोहतक जिले के अलग-अलग स्थानों से चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ में सामने आया है कि पकड़े गए आरोपी दसवीं पास भी नहीं है और बेरोजगार होने के चलते वह मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देने लगे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही संदीप कुमार की टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को काबू किया गया था। आरोपी की पहचान साहिल निवासी गांव हुमायूंपुर जिला झज्जर के तौर पर हुई। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की अनेक वारदातों को अंजाम देने वाले खुलासा किया था। इस पर गूगन उर्फ गूगा को उसके गांव से काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वारदातों का हुआ खुलासा
-आरोपियों ने 5 अक्तूबर 23 को पंजाब एंड सिंध बैंक झज्जर के सामने से मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था।
-अक्टूबर 2023 में भगत सिंह चौक झज्जर से मोटरसाइकिल चोरी की।
-जून 2023 में बहादुरगढ़ से मोटरसाइकिल चोरी की।
-जुलाई 2023 मे जहाजगढ़ रोड शहर झज्जर से मोटरसाइकिल चोरी की।
-सितंबर 2023 में पुराना बस अड्डा शहर झज्जर से मोटरसाइकिल चोरी की।
-सितंबर 2023 में पीजीआईएमएस रोहतक से एक मोटरसाइकिल चोरी की।
-जुलाई 2023 में रोहतक-हिसार बाईपास से एक मोटरसाइकिल चोरी की।
-सितंबर 2023 में बेरी बस अड्डा से एक मोटरसाइकिल चोरी की।
-सितंबर 2023 में कोसली रेलवे स्टेशन के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी की।
-सितंबर 2023 मे छुछकवास से मोटरसाइकिल चोरी की।
-फरवरी 2023 में शीला बाईपास रोहतक से मोटरसाइकिल चोरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed