फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two looted incidents in the same night, police involved in the investigation, jhajjar news

एक ही रात में लूूट की दो वारदात, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 04 Apr 2017 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Tue, 04 Apr 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

बीती रात बहादुरगढ़ क्षेत्र में दो जगहों पर लूट की वारदात हुई। गांव नूना माजरा में ट्राला चालक से मारपीट कर 80 हजार रुपये लूट लिए तो बहादुरगढ़-नजफगढ़ रोड पर एक टैंपो चालक से भी रुपये और मोबाइल छीन लिए गए। एक ही रात में दो लूट की वारदात होने से पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। दोनों वारदातों में एक ही बाइक सवार युवकों का हाथ बताया जा रहा है।

नूना माजरा में ट्राला चालक से लूट
अलवर (राजस्थान) के करौती क्षेत्र का निवासी असलम ट्राला (22 टायरी ट्रक) पर बतौर चालक कार्य करता है। रविवार को वह दिल्ली के मंगोलपुरी क्षेत्र में माल उतारने गया था। असलम ने कहा है कि रविवार की रात वह बहादुरगढ़ के रास्ते राजस्थान लौट रहा था। बहादुरगढ़ पार करने के बाद रात करीब साढ़े 12 बजे वह गांव नूना माजरा के नजदीक लघुशंका के लिए उतरा। इसी बीच बाइक तीन युवक नजदीक आए और उससे छीना झपटी करने लगे। उसने विरोध किया तो मारपीट शुरू की। इसके बाद वे युवक उसकी पैंट की जेब में रखी 80 हजार रुपये की नकदी छीनकर फरार हो गए। किसी तरह उसने थाने में पहुंचकर मामले की शिकायत दी। उधर, इस मामले में सदर पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र से शीघ्र उक्त बाइक सवार युवकों को गिरफ्तार करने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन

टैंपो चालक से भी लूट
गांव नूना माजरा में हुई लूटपाट से पहले रात करीब साढ़े 11 बजे इधर शहरी क्षेत्र में नजफगढ़-बहादुरगढ़ मार्ग पर भी एक चालक के साथ लूट की वारदात हुई है। भिवानी निवासी अगमनाथ के मुताबिक, वह टाटा-407 टैंपो चलाता है। रविवार को वह भिवानी से दिल्ली जा रहा था। रात करीब साढ़े 11 बजे वह नजफगढ़-बहादुरगढ़ मार्ग पर लघुशंका के लिए उतरा। जब वह वापस टैंपो की तरफ जाने लगा तो बाइक सवार तीन युवक उसके पास आए और छीना झपटी करने लगे। मारपीट करके उसकी जेब में रखे 1600 रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। उसने शोर भी मचाया, लेकिन तब तक वे फरार हो चुके हैं। उधर, सेक्टर-9 चौकी प्रभारी दलबीर सिंह ने कहा कि पीड़ित क ी शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवारों पर शक
बीती रात को सदर और शहरी क्षेत्र में हुई दोनों वारदातों के पीछे एक ही बाइक सवार युवकों पर शक जताया जा रहा है। पुलिस भी कहीं हद तक यही मान कर चल रही है। फिलहाल सेक्टर-9 और सदर थाना पुलिस गंभीरता से मामले की जांच में लगी हुई है। दोनों क्षेत्रों के आसपास की सीसीटीवी फुटेज जुटाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed