{"_id":"617afc5d2b161c2c896bd7c0","slug":"two-farmers-died-at-the-halt-of-the-agitators-bahadurgarh-news-rtk6283999102","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलनकारियों के पड़ाव में दो किसानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनकारियों के पड़ाव में दो किसानों की मौत
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक बाईपास पर नयागांव चौक के निकट वीरवार शाम को दो घंटे के अंतराल में एक ही गांव के दो किसानों की मौत हो गई। दोनों की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा। दोनों किसानों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों की मौत हार्ट फेल होने से हुई होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पंजाब के बठिंडा के गांव पट्टी माना जेठुके निवासी धर्म सिंह पुत्र दलबारा सिंह और रिपन सिंह पुत्र धन सिंह कुछ दिनों से आंदोलन में भाग लेने आए हुए थे। धर्म सिंह की उम्र करीब 55 साल और रिपन सिंह की उम्र 50 साल थी। ये दोनों बाईपास पर नयागांव चौक के निकट बिजली पोल नंबर 166 के पास अपने गांव के टेंट में ठहरे हुए थे। यहां भोजन करके टेंट में लेटे थे। वीरवार शाम करीब 4 बजे अचानक रिपन सिंह की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। करीब दो घंटे बाद उसी तंबू में धर्म सिंह की भी मौत हो गई। साथी किसानों ने उसकी मौत की सूचना एचएल सिटी चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। स्वजनों को भी इसकी सूचना दी गई।
एचएल सिटी पुलिस चौकी प्रभारी गौतम ने बताया कि बाईपास पर दो किसानों की मौत हुई है। उनकी मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है। किसानों की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद होगा। शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम होगा। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।