फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two deaths in the district for the second consecutive day, 20 percent in October alone

जिले में लगातार दूसरे दिन दो मौतें, अकेले अक्तूबर में हुईं 20 फीसदी

Fri, 09 Oct 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two deaths in the district for the second consecutive day, 20 percent in October alone
झज्जर/बहादुरगढ़। जिले में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में दो संक्रमितों की मौत की पुष्टि की है। बुधवार को भी दो लोगों ने दम तोड़ा था। शुक्रवार को 38 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली, जबकि 33 मरीजों ने कोरोना को मात दी। फिलहाल जिले में 240 मरीज एक्टिव हैं। सितंबर अंत तक जिले में 24 मौत हो चुकी थी। लेकिन अकेले अक्तूबर के नौ दिनों में ही 6 मौतें बढ़ने से आंकड़ा 30 पर पहुंच गया है यानि 20 फीसदी मौतें अक्तूबर में ही हुई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया के अनुसार जिले में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 2774 पर पहुंच चुका है। वहीं, 30 लोगों की जान जा चुकी है। जिले में शुक्रवार तक 94921 सैंपलों की जांच हो चुकी है। 2736 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। एक्टिव केसों में से 93 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 147 होम आइसोलेट किए गए हैं। सैंपल पॉजिटिविटी रेट 2.93 फीसदी और रिकवरी रेट 90.2 फीसदी पहुंच चुकी है। जिले में टेस्टिंग रेशो 8624 व्यक्ति प्रति लाख रिकॉर्ड किया गया। जिले के 132432 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक 8461 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया। फिलहाल 501 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं।
विज्ञापन

यहां मिले पॉजिटिव केस : शुक्रवार को लाडपुर, नूना माजरा, चिमनी, गली नंबर 2 दयानंद नगर बहादुरगढ़, सेक्टर-6 बहादुरगढ़, सुरहैती, बामनोली, जसौर खेड़ी, नई बस्ती बहादुरगढ़, एचएसआईएल बहादुरगढ़, दुजाना, जौहरी नगर लाइनपार, जी-3 ओमैक्स सिटी बहादुरगढ़, धर्मपुरा, नेताजी नगर, शंकर गार्डन, सेक्टर-6 झज्जर, बालौर, पालिका कॉलोनी, बादली, मैरिनो कंपनी, बलजीत नगर गली नंबर 1 बहादुरगढ़, पेलपा, विकास नगर लाइनपार, छोटूराम नगर, बेरी गेट झज्जर, औरंगपुर, दादरी तोय व गुभाना गांव में संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed