फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two cases of corona found in Jhajjar of Haryana

सावधान: दिल्ली के रास्ते कोरोना ने फिर किया झज्जर में प्रवेश, दो केस मिले, दिल्ली की है ट्रेवल हिस्ट्री

Thu, 21 Apr 2022 01:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 21 Apr 2022 01:08 AM IST
सार

दो कोरोना मरीजों में से एक को सोनीपत के भर्ती कराया गया है तो दूसरे को होम आइसोलेशन में रखा गया है। झज्जर डीसी ने मास्क लगाने, शारीरिक दूरी रखने और भीड़ में जाने से परहेज करने की अपील की है।

विज्ञापन
Two cases of corona found in Jhajjar of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

एक माह पहले कोराना मुक्त हुए हरियाणा के झज्जर जिले में एक बार फिर से दिल्ली के रास्ते कोरोना संक्रमण ने प्रवेश कर लिया है। जिले में मंगलवार को कोरोना के दो नए केस मिले हैं। इनकी ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली की है। एक मरीज को सोनीपत के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

विज्ञापन


कोरोना महामारी को लेकर अब भी लोग लापरवाह नजर आते हैं। शहर हो या गांव की सड़कों पर 95 फीसदी लोग बिना मास्क के आते-जाते हैं। वहीं शारीरिक दूरी के नियम की भी जमकर अनदेखी की जा रही है। दूसरे जिलों और राज्यों में बढ़ते केस के मद्देनजर फिर से मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। मास्क तो दूर सैनिटाइजर का इस्तेमाल भी लोग भूल चुके हैं।
विज्ञापन


कोरोना की पहली, दूसरी व तीसरी लहर में कई लोगों ने अपनों को खोया है। बाजारों में लोग बिना मास्क के बेखौफ खरीद-बिक्री कर रहे हैं।  स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अभी तक 816579 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से 790125 लोगों के रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब तक सभी लहरों में 23428 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से 23068 लोग टीके लगे। जबकि 358 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को जिले में कोरोना के दो नए केस मिले। एक की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने सोनीपत के एक अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि दूसरे को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया है। अभियान जारी है। सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण के लिए केंद्र बनाए गए हैं। वहीं डीसी शक्ति सिंह ने जिले के लोगों से दोबारा मास्क लगाने, शारीरिक दूरी रखने और भीड़ में जाने से परहेज करने की अपील की है।

कहा है कि सरकार की ओर से झज्जर सहित एनसीआर के जिलों में मास्क लगाना जरूरी कर दिया गया है। पिछले कई दिनों से दिल्ली और आसपास के जिलों में कोरोना के नए केसों की संख्या बढ़ रही है। सभी लोग मास्क जरूर लगाएं और शारीरिक दूरी के नियम का पालन करें।

 

जिले में दिल्ली के रास्ते एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दे दी है। लोगों को अत्यधिक सावधान रहनेे की आवश्यकता है। इसलिए सरकार की तरफ से जारी किए गए नियमों का सख्ती से पालन करें। -डॉ. रणवीर सिंह, उप सिविल सर्जन, झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed